1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

शीत्सांग में विकास की नई लहर: चीन सरकार की रणनीतियाँ और बदलाव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शीत्सांग में विकास की नई लहर: चीन सरकार की रणनीतियाँ और बदलाव

सारांश

शीत्सांग में चीन सरकार की नीतियों से राजनीतिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे हैं। जानिए कैसे ये परिवर्तन विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।

मुख्य बातें

शीत्सांग में चीन सरकार की नीतियों से बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है।
शीत्सांग का जीडीपी 276.5 बिलियन युआन तक पहुंच गया है।
5 जी कनेक्टिविटी ने मोबाइल नेटवर्क को सुलभ बनाया है।
जनसंख्या में भारी वृद्धि हुई है।
आवश्यक बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास हो रहा है।

बीजिंग, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पिछले कुछ वर्षों में, शीत्सांग में चीन सरकार की नीतियों के कारण राजनीतिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। चीन की सरकार ने शीत्सांग में राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने और विकसित करने की नीति पर काम किया है। इसका उद्देश्य पूरे चीन की सभ्यता को एकजुट करना है। इस प्रक्रिया के द्वारा, चीन शीत्सांग में विकास की एक नई कहानी लिख रहा है।

चीन सरकार द्वारा शुरू की गई तेज विकास प्रक्रिया के कारण शीत्सांग के बुनियादी ढांचे में व्यापक परिवर्तनों का सामना करना पड़ा है। पहले, शीत्सांग के इलाके कनेक्टिविटी संकट से जूझते थे, लेकिन अब यहां सड़कों, हवाई अड्डों और रेलमार्गों का जाल तेजी से विकसित हो रहा है। दो साल पहले, यानी 2024 तक, शीत्सांग के सभी महत्वपूर्ण शहरों को केंद्रीय पावर ग्रिड से जोड़ा गया और यहां के गांवों में 4जी सिग्नल की पहुंच भी बढ़ाई गई।

इसी तरह, 5 जी कनेक्टिविटी अब सभी छोटे शहरों और लगभग 70 प्रतिशत गांवों में उपलब्ध है। इससे शीत्सांग के हर कोने में मोबाइल फोन कनेक्टिविटी सहज हो गई है। इसके अलावा, जलविद्युत के लिए नदियों और जलाशयों पर बड़े बांधों का निर्माण किया जा रहा है। इससे शीत्सांग में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी और विकास की गति में और तेजी आएगी।

शीत्सांग में एआई संचालित फेशियल रिकग्निशन कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो चेहरे के माध्यम से पहचान करते हैं। इसके साथ ही, मोबाइल नेटवर्क के विस्तार के चलते डेटा संग्रह की आधुनिक तकनीक भी यहां आई है। इन बुनियादी ढांचागत परिवर्तनों के कारण शीत्सांग में पर्यटन में वृद्धि हुई है और यहां अन्य क्षेत्रों के लोगों का प्रवास भी बढ़ा है। पहले तिब्बती लोगों से भरा ल्हासा शहर अब चीन के अन्य हिस्सों के लोगों की उपस्थिति से भर गया है। ल्हासा और अन्य क्षेत्रों में ऊंची इमारतों, सुरंगों, हवाई अड्डों और तेज रफ्तार वाली रेल लाइनों का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिससे इस शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है। शहरी और ग्रामीण आय में भी भारी वृद्धि हुई है और क्षेत्र से गरीबी को समाप्त किया गया है। इस इलाके का सड़क नेटवर्क 120,000 किलोमीटर तक फैल गया है, जो 2012 की तुलना में लगभग दोगुना है। शीत्सांग में तेज विकास के कारण यहां की औसत जीवन प्रत्याशा 1951 के 35.5 वर्ष की तुलना में बढ़कर 2024 में 72 वर्ष से अधिक हो गई है। शीत्सांग की जनसंख्या 1950 में लगभग 11 लाख 40 हजार थी, जो अब बढ़कर 36 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। तेज आर्थिक विकास के कारण शीत्सांग का 2024 में क्षेत्रीय सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 276.5 बिलियन युआन तक पहुंच गई है, जो 1965 की जीडीपी की तुलना में 155 गुना अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- उमेश चतुर्वेदी)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यहां की जनसंख्या और जीवन प्रत्याशा में भी वृद्धि की है। यह विकास चीन की राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करने का प्रयास है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शीत्सांग में विकास के मुख्य कारण क्या हैं?
चीन सरकार की नीतियों, बुनियादी ढांचे में सुधार, और तकनीकी विकास के कारण शीत्सांग में तेजी से विकास हो रहा है।
शीत्सांग में जीवन प्रत्याशा कितनी बढ़ गई है?
1951 में 35.5 वर्ष से बढ़कर 2024 में औसत जीवन प्रत्याशा 72 वर्ष से अधिक हो गई है।
शीत्सांग में कितने बांध बनाए जा रहे हैं?
शीत्सांग में जलविद्युत के लिए बड़े-बड़े बांध बनाए जा रहे हैं, जिससे बिजली की भरपूर उपलब्धता होगी।
क्या शीत्सांग में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध है?
हाँ, शीत्सांग में 5 जी कनेक्टिविटी अब सभी छोटे शहरों और करीब 70 प्रतिशत गांवों तक पहुंच चुकी है।
शीत्सांग में जनसंख्या कितनी बढ़ी है?
1950 में जनसंख्या 11 लाख 40 हजार थी, जो अब बढ़कर 36 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले