26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

शनचो-21 मिशन: चीनी अंतरिक्ष यात्रियों की सफल स्पेसवॉक से नया कीर्तिमान स्थापित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शनचो-21 मिशन: चीनी अंतरिक्ष यात्रियों की सफल स्पेसवॉक से नया कीर्तिमान स्थापित

सारांश

शनचो-21 मिशन के अंतर्गत तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने एक सफल स्पेसवॉक की, जो एक नया रिकॉर्ड है। जानिए इस मिशन की विशेषताएँ और भविष्य की योजनाएँ।

मुख्य बातें

शनचो-21 मिशन में तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने सफल स्पेसवॉक की।
चांग लू ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है।

बीजिंग, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। शनचो-21 मिशन के तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री चांग लू, वू फेई और चांग होंगचांग ने शुक्रवार सुबह 01:36 बजे (पेइचिंग समयानुसार) लगभग साढ़े पांच घंटे की स्पेसवॉक सफलतापूर्वक संपन्न की।

अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक आर्म और जमीनी वैज्ञानिकों के सहयोग से उन्होंने अंतरिक्ष मलबे से सुरक्षा के उपकरण स्थापित किए और बाहरी उपकरणों का निरीक्षण किया, जो अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य थे। स्पेसवॉक के बाद, चांग लू और वू फेई सुरक्षित रूप से वेनथ्येन प्रयोगशाला मॉड्यूल में लौट आए।

इस मिशन के साथ चांग लू ने अब तक कुल सात स्पेसवॉक कर लिए हैं, जो किसी भी चीनी अंतरिक्ष यात्री द्वारा एक नया व्यक्तिगत स्पेसवॉक रिकॉर्ड है।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, 16 मार्च को दूसरी स्पेसवॉक के बाद से चालक दल ने अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, मानव शरीर से संबंधित अनुसंधान और सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण भौतिकी जैसे क्षेत्रों में प्रयोग किए हैं। इसके अलावा, पर्यावरण निगरानी, उपकरणों का रखरखाव और आपातकालीन अभ्यास भी नियमित रूप से किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, तीनों अंतरिक्ष यात्री अब पांच महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं और उनके कार्य और जीवन की स्थिति सामान्य और संतुलित बनी हुई है। दीर्घकालिक अंतरिक्ष प्रवास तकनीकों की पुष्टि करने और आपातकालीन प्रक्षेपण क्षमताओं का बेहतर उपयोग करने के लिए उनके मिशन को लगभग एक महीने बढ़ाने की योजना है। भविष्य में वे 24 अप्रैल को चीनी अंतरिक्ष दिवस और 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भी मनाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो अंतरिक्ष अनुसंधान में उनकी प्रगति को दर्शाता है। यह मिशन न केवल वैज्ञानिक अनुसंधान में सहायता करेगा, बल्कि आने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगा।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शनचो-21 मिशन में कितने अंतरिक्ष यात्री शामिल थे?
शनचो-21 मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल थे: चांग लू, वू फेई और चांग होंगचांग।
इन अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसवॉक में क्या किया?
उन्होंने अंतरिक्ष मलबे से बचाव के उपकरण स्थापित किए और बाहरी उपकरणों का निरीक्षण किया।
चांग लू ने कितनी स्पेसवॉक की हैं?
चांग लू ने अब तक कुल सात स्पेसवॉक की हैं।
इस मिशन की अवधि कितनी थी?
इस स्पेसवॉक की अवधि लगभग साढ़े पांच घंटे थी।
अंतरिक्ष यात्रियों के मिशन को कब बढ़ाया जाएगा?
उनके मिशन को लगभग एक महीने बढ़ाने की योजना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले