27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद स्वैदा में सीजफायर संभव है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद स्वैदा में सीजफायर संभव है?

सारांश

सीरिया में चल रहे संघर्ष के बीच, क्या स्वैदा में सीजफायर संभव है? जानें कैसे इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद सीरिया ने अपनी सेना को वापस बुलाने का निर्णय लिया और कैसे यह स्थिति क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित कर सकती है।

मुख्य बातें

सीरिया ने सीजफायर पर सहमति जताई है।
स्वैदा से सेना को वापस बुलाया जा रहा है।
अहमद अल-शरा ने ड्रूज नागरिकों की रक्षा का आश्वासन दिया।
इजरायल की एयर स्ट्राइक से स्थिति और जटिल हो गई है।
संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

दमिश्क, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिणी सीरिया में पांच दिनों तक चले संघर्ष के बाद, सीरिया ने सीजफायर पर सहमति जताई है। इसी के साथ, उसने स्वैदा शहर से अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। इस बीच, सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने ड्रूज नागरिकों और उनके अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता बताया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मारको रुबियो ने इसका ऐलान किया। उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा, "पिछले सप्ताह के अंत से चल रहे सांप्रदायिक संघर्ष में शामिल पक्ष युद्धविराम के लिए विशिष्ट कदमों पर सहमत हो गए हैं।" इससे आज रात इस परेशान करने वाली और भयावह स्थिति का अंत हो जाएगा। इसके लिए सभी पक्षों को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा और हम उनसे यही अपेक्षा करते हैं।"

इससे पहले, दमिश्क पर इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद, अहमद अल-शरा ने ड्रूज नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, "हम आपको किसी बाहरी पक्ष के हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का विरोध करते हैं।"

उन्होंने इजरायल को निशाने पर लेते हुए कहा, "हम उन लोगों में से नहीं हैं जो युद्ध से डरते हैं। हमने अपना जीवन चुनौतियों का सामना करने और अपने लोगों की रक्षा करने में बिताया है, लेकिन हमने सीरिया के लोगों के हितों को अराजकता और विनाश से ऊपर रखा है।"

अल-शरा ने कहा, "इजरायल हमारी जमीन को अराजकता के अखाड़े में बदलना चाहता है। सीरियाई लोग अपनी गरिमा की खातिर लड़ने के लिए तैयार हैं। हम इस धरती के बच्चे हैं और इजरायल की कोशिशों को नाकाम करने में सक्षम हैं। हम उन लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने हमारे ड्रूज लोगों को नुकसान पहुंचाया है। उनके अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।"

अंतरिम राष्ट्रपति ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने नागरिक और सरकारी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया है।

अहमद अल-शरा ने कहा, "इससे स्थिति काफी जटिल हो गई। मामला बड़े पैमाने पर बिगड़ गया, लेकिन अमेरिकी, अरब और तुर्की मध्यस्थता के प्रभावी हस्तक्षेप ने क्षेत्र को एक अज्ञात और अनिश्चित भविष्य से बचा लिया।"

मिडिल ईस्ट में बीते कुछ वर्षों से युद्ध छिड़ा है। सोमवार से ही इजरायल, सीरिया की सेना को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

सीरिया के दक्षिणी शहर स्थित स्वैदा में स्थानीय सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के लड़ाकों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं, जिसके बाद इजरायल ने सीरियाई बलों को निशाना बनाना शुरू किया। इस झड़प में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए।

इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हवाई हमला करते हुए रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें हमेशा अपने देश की सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस संघर्ष के बीच, यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी पक्षों को समझें और शांति की दिशा में प्रयास करें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वैदा में संघर्ष क्यों हुआ?
स्वैदा में संघर्ष स्थानीय सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के बीच झड़प के कारण हुआ, जिसके बाद इजरायल ने सीरियाई बलों को निशाना बनाया।
सीरिया ने सीजफायर की घोषणा क्यों की?
सीरिया ने संघर्ष के बढ़ते हिंसा को देखते हुए सीजफायर की घोषणा की और अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू किया।
अहमद अल-शरा का क्या कहना है?
अहमद अल-शरा ने ड्रूज नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की प्राथमिकता दी है और इजरायल के हमलों का विरोध किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले