27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्विस सेंटर बोर्ड के अध्यक्ष जीन-जैक्स डी डार्डेल ने बाजार विविधीकरण की आवश्यकता बताई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्विस सेंटर बोर्ड के अध्यक्ष जीन-जैक्स डी डार्डेल ने बाजार विविधीकरण की आवश्यकता बताई?

सारांश

जीन-जैक्स डी डार्डेल ने स्विस कंपनियों के लिए चीनी बाजार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाजार विविधीकरण और अनिश्चितता के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। जानें कैसे स्विट्जरलैंड और चीन एक नए बंधन में बंध सकते हैं।

मुख्य बातें

स्विस कंपनियों को चीनी बाजार में तेजी से प्रवेश करने की आवश्यकता है।
बाजार विविधीकरण से अंतर्राष्ट्रीय अनिश्चितता का सामना किया जा सकता है।
स्विट्जरलैंड और चीन के बीच नवाचार और सतत विकास में सहयोग की संभावनाएं हैं।
चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो स्विस कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
स्विस सेंटर ने 500 से अधिक स्विस कंपनियों को चीनी बाजार में प्रवेश करने में मदद की है।

बीजिंग, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। स्विस सेंटर बोर्ड के अध्यक्ष और चीन में पूर्व स्विस राजदूत जीन-जैक्स डी डार्डेल ने हाल ही में सिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक माहौल में बढ़ती अनिश्चितता के सामने स्विस कंपनियों द्वारा बाजार विविधीकरण में तेजी लाने पर जोर दिया।

उन्होंने रेखांकित किया कि इस संदर्भ में चीनी बाजार का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

जीन-जैक्स डी डार्डेल ने स्पष्ट किया कि अमेरिका द्वारा स्विट्जरलैंड पर पहले लगाए गए उच्च शुल्कों का हमारे जैसी निर्यात-उन्मुख अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा, जिससे चीनी बाजार और भी महत्वपूर्ण हो गया।

उन्होंने कहा, "चीनी बाजार समग्र रूप से तेजी से बढ़ रहा है और स्विस उत्पादों, विशेष रूप से उच्च-स्तरीय चिकित्सा निर्माण जैसे क्षेत्रों में, के लिए मुख्य गंतव्यों में से एक बना हुआ है।"

उन्होंने विशेष रूप से सतत विकास और नवाचार के क्षेत्र में स्विट्जरलैंड और चीन के बीच सहयोग की संभावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, चीनी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा उद्योगों के विकास को जोरदार तरीके से बढ़ावा दिया है, जबकि स्विट्जरलैंड नवाचार और हरित विकास में वैश्विक अग्रणी है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की "2025 वैश्विक नवाचार सूचकांक रिपोर्ट" दर्शाती है कि स्विट्जरलैंड लगातार 15 वर्षों से पहले स्थान पर है, जबकि चीन इस वर्ष पहली बार शीर्ष दस में शामिल हुआ है।

डी डार्डेल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि चीन में और अधिक स्विस नवाचार जड़ें जमाएंगे और फलेंगे-फूलेंगे।"

उनके अनुसार, हरित विकास और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देकर, दोनों देश एक "नया साझा बंधन" बना सकते हैं, जिससे न केवल द्विपक्षीय अर्थव्यवस्थाओं को बल्कि वैश्विक सतत विकास को भी लाभ होगा।

चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) की चर्चा करते हुए, जीन-जैक्स डी डार्डेल का मानना है कि यह स्विस कंपनियों के लिए चीनी बाजार में प्रवेश करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो चीन-स्विस आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने में निरंतर गति प्रदान करता है।

उनके विचार में, सभी विदेशी प्रदर्शक इस मंच के माध्यम से संभावित साझेदार पा सकते हैं।

बता दें कि स्विस सेंटर एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो चीन में व्यापार करने वाली स्विस कंपनियों को सहयोग प्रदान करने के लिए समर्पित है। इस वर्ष स्विस सेंटर की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है, जिसने अब तक 500 से अधिक स्विस कंपनियों को चीनी बाजार में प्रवेश करने में मदद की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्विट्जरलैंड और चीन के बीच सहयोग की संभावनाओं को भी सशक्त बनाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीन-जैक्स डी डार्डेल कौन हैं?
जीन-जैक्स डी डार्डेल स्विस सेंटर बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व स्विस राजदूत हैं।
चीनी बाजार का महत्व क्यों है?
चीनी बाजार स्विस उत्पादों के लिए तेजी से बढ़ता हुआ गंतव्य है, खासकर उच्च-स्तरीय चिकित्सा निर्माण के लिए।
स्विस सेंटर क्या है?
स्विस सेंटर एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो चीन में व्यापार करने वाली स्विस कंपनियों को सहयोग प्रदान करता है।
क्या स्विट्जरलैंड और चीन के बीच सहयोग की संभावनाएं हैं?
हाँ, सतत विकास और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की कई संभावनाएं हैं।
चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो का महत्व क्या है?
यह एक्सपो स्विस कंपनियों के लिए चीनी बाजार में प्रवेश करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले