डब्ल्यूटीओ ने चीन की दक्षिण सहयोग नीति की प्रशंसा की
सारांश
Key Takeaways
- दक्षिण-दक्षिण व्यापार वैश्विक व्यापार वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारक है।
- डब्ल्यूटीओ ने चीन की नीतियों की सराहना की है।
- चीन और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ रहा है।
- बेल्ट एंड रोड पहल के तहत निवेश का विस्तार हो रहा है।
- डब्ल्यूटीओ में चीन का स्थायी प्रतिनिधि ली योंगच्ये है।
बीजिंग, ८ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक ङ्गोज़ी ओकोंजो-इवेला ने ६ मार्च को बताया कि दक्षिण-दक्षिण व्यापार अब वैश्विक व्यापार वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारक बनता जा रहा है। डब्ल्यूटीओ चीन की नीतियों और कदमों की सख्त सराहना करता है, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
उसी दिन, डब्ल्यूटीओ ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अपना आठवां “चीन परियोजना: सबसे कम विकसित देश और दक्षिण-दक्षिण विकास संवाद” का आयोजन किया। इवेला ने चीन, दक्षिण अफ्रीका, भारत और अन्य देशों के राजदूतों के साथ-साथ लगभग ६० सबसे कम विकसित देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक की। प्रतिभागियों ने डब्ल्यूटीओ के ढांचे के भीतर चीन द्वारा उठाए गए व्यावहारिक कदमों की प्रशंसा की, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग को समर्थन देते हैं और सबसे कम विकसित देशों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में शामिल करने में मदद करते हैं।
इवेला के अनुसार, व्यापारिक उथल-पुथल के बावजूद, दक्षिण-दक्षिण व्यापार वैश्विक व्यापार वृद्धि की एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गया है। विकासशील देशों के निर्यात का ५० फीसदी से अधिक हिस्सा अन्य विकासशील देशों को जाता है, और दक्षिण-दक्षिण व्यापार की हिस्सेदारी १९९५ में लगभग १० प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में लगभग २५ फीसदी तक पहुंच गई है।
इवेला ने यह भी कहा कि २०२४ तक, चीन और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार २.९ खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा, और अफ्रीका में चीनी निवेश लगभग ४२ अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। बेल्ट एंड रोड पहल के तहत, चीनी निवेश धीरे-धीरे बुनियादी ढांचे से लेकर चिकित्सा, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, जल संसाधन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विस्तारित हो रहा है।
डब्ल्यूटीओ में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ली योंगच्ये ने कहा कि वर्तमान बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली एकतरफावाद के गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन ने वैश्विक विकास और वैश्विक शासन की पहलें प्रस्तुत की हैं, और डब्ल्यूटीओ सुधार के माध्यम से बहुपक्षीय वैश्विक आर्थिक शासन को मजबूत करने का समर्थन किया है। चीन सबसे कम विकसित देशों के साथ व्यापार और निवेश सहयोग को गहरा करने और दक्षिण-दक्षिण सहयोग में अधिक व्यावहारिक परिणाम प्राप्त करने के लिए काम करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)