14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुतिन दिन में बातें करते हैं और रात में बम बरसाते हैं? यूक्रेन को अमेरिका भेजेगा पैट्रियट मिसाइल: ट्रंप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुतिन दिन में बातें करते हैं और रात में बम बरसाते हैं? यूक्रेन को अमेरिका भेजेगा पैट्रियट मिसाइल: ट्रंप

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की बात कही है। यह कदम पुतिन के युद्ध समाप्त करने से इनकार पर उठाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन की दिन में बातें और रात में बमबारी से उन्हें समस्या है। इस लेख में जानें पूरी घटना का विवरण।

मुख्य बातें

यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भेजा जाएगा।
रूस के खिलाफ अमेरिका का समर्थन बढ़ रहा है।
ट्रंप ने पुतिन की दोहरी नीति पर चिंता जताई है।
नाटो सहयोगियों के माध्यम से और अधिक हथियार सप्लाई की संभावना।
अमेरिका का सैन्य सहयोग यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करेगा।

वाशिंगटन, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह यूक्रेन को 'पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम' भेजेंगे। उनकी सरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने से इनकार करने पर नाराज दिखाई दे रही है。

रविवार को मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम यूक्रेन को पैट्रियट भेजेंगे, जिनकी उन्हें सख्त जरूरत है। पुतिन ने वाकई बहुत लोगों को चौंका दिया है। वह दिन में अच्छी बातें करते हैं और फिर शाम को बमबारी कर देते हैं। इससे मुझे समस्या है। मुझे यह पसंद नहीं है।"

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है कि यूक्रेन को कितने 'पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम' भेजने हैं। उन्होंने कहा, "इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें कुछ तो भेजी ही जाएंगी, क्योंकि उन्हें सुरक्षा की जरूरत है।"

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यूरोप में नाटो सहयोगियों को हथियार बेचने का निर्णय लिया है, ताकि वह उन्हें कीव को सौंप सकें। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि यह एयर डिफेंस सिस्टम नाटो द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों का हिस्सा होंगे, जिसके लिए नाटो अमेरिका को भुगतान करेगा।

उन्होंने कहा, "हम मूल रूप से उन्हें बहुत ही परिष्कृत सेना की विभिन्न टुकड़ियां भेजने जा रहे हैं। वह हमें उनके लिए शत प्रतिशत भुगतान करने जा रहे हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते नाटो महासचिव मार्क रट से मिलेंगे। इस मुलाकात के दौरान कीव को हथियार आपूर्ति करने की योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

मार्क रट की वाशिंगटन डीसी की यात्रा उस समय हो रही है, जब ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह सोमवार को रूस पर एक 'बड़ा बयान' देने वाले हैं।

पैट्रियट (एमआईएम-104) सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और एडवांस विमानों का मुकाबला करने के लिए सतह से हवा में मार करने वाला डिफेंस सिस्टम है, जो अमेरिकी सेना का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह समझना आवश्यक है कि अमेरिका का यह कदम यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। रूस का युद्ध समाप्त करने से इनकार और अमेरिका का समर्थन, दोनों ही वैश्विक सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं। हमें इस घटनाक्रम पर गहरी नजर रखनी होगी।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल कब भेजी जाएगी?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अभी इस पर कोई निश्चित तारीख नहीं है, लेकिन जल्द ही तैयारी की जा रही है।
पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम क्या है?
पैट्रियट एक उन्नत सतह से हवा में मार करने वाला डिफेंस सिस्टम है, जो सामरिक बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से रक्षा करता है।
क्या अमेरिका और नाटो यूक्रेन को और मदद करेंगे?
हां, ट्रंप ने संकेत दिया है कि नाटो सहयोगियों के माध्यम से और अधिक हथियार भेजे जा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले