9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नाटो के महासचिव मार्क रूटे का अमेरिका के संभावित हटने पर स्पष्ट बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नाटो के महासचिव मार्क रूटे का अमेरिका के संभावित हटने पर स्पष्ट बयान

सारांश

नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक साक्षात्कार में अमेरिका के अलायंस से हटने की चिंताओं को खारिज किया है। राष्ट्रपति ट्रंप की नाटो के प्रति आलोचना के बीच, रूटे ने मजबूत यूरोप की आवश्यकता पर जोर दिया। इस महत्वपूर्ण बयान ने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा की है।

मुख्य बातें

मार्क रूटे ने अमेरिका के नाटो से हटने की चिंताओं को खारिज किया।
ट्रंप की नाटो पर कड़ी आलोचना है।
रूटे ने एक मजबूत यूरोप की आवश्यकता पर जोर दिया।
अमेरिकी परमाणु सुरक्षा का महत्व बना हुआ है।
नाटो ने सहयोगियों से मदद ली है।

बर्लिन, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक साक्षात्कार में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूएस का साथ न देने के लिए नाटो की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की आलोचना के बीच, नाटो चीफ का यह बयान महत्वपूर्ण है।

शनिवार को जर्मन अखबार वेल्ट एम सोन्नतांग के साथ छपे एक साक्षात्कार में रूटे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका नाटो छोड़ेगा। उन्होंने एक मजबूत अलायंस के भीतर एक मजबूत यूरोप की आवश्यकता पर जोर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में शिकायत की थी कि यूरोपीय सहयोगी ईरान के साथ युद्ध का समर्थन करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने नाटो को कागजी शेर कहा था। इसके साथ ही, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेटिव ने ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं।

रूटे ने कहा कि ट्रंप कुछ नाटो सदस्य देशों से स्पष्ट रूप से निराश हैं और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की इस नाराजगी को समझा। उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी परमाणु सुरक्षा कवच (न्यूक्लियर अम्ब्रेला) अब भी यूरोप की सुरक्षा का अंतिम गारंटर बना हुआ है।

इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने ईरान संघर्ष पर अलायंस की प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ते मतभेदों के बीच, महासचिव रूटे से मुलाकात में अमेरिका के नाटो से पीछे हटने की संभावना पर चर्चा की थी।

लेविट ने ट्रंप के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति की परीक्षा में नाटो फेल हो गया। वहीं नाटो छोड़ने के सवाल पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा, “राष्ट्रपति ने इस पर विचार किया है और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति इस पर बात करेंगे।”

रूटे ने पहले तनाव को माना था लेकिन कहा था कि ज्यादातर सहयोगी अमेरिका का समर्थन कर रहे थे। मीटिंग के बाद उन्होंने अमेरिकी मीडिया सीएनएन से कहा, “वह साफ तौर पर निराश हैं लेकिन ज्यादातर यूरोपीय देश मददगार रहे हैं।”

उन्होंने बातचीत को “बहुत साफ, बहुत खुला” बताया। रूटे ने कहा कि यूरोपीय देशों ने लड़ाई के दौरान बेसिंग, लॉजिस्टिक्स, ओवरफ्लाइट्स और अन्य मदद प्रदान की थी। साथ ही, नाटो के महासचिव ने माना कि सभी साथी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

इससे पहले, ट्रंप ने नाटो की आलोचना करते हुए कहा कि गठबंधन ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा, "मैं नाटो से बहुत निराश हूं। हम इस पर खरबों डॉलर खर्च करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ नहीं थे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

नाटो महासचिव का यह बयान महत्वपूर्ण है। यह न केवल अमेरिका-यूरोप संबंधों को प्रभावित करता है, बल्कि वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में भी बदलाव लाने की क्षमता रखता है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अमेरिका नाटो से हटने की सोच रहा है?
नाटो महासचिव मार्क रूटे के अनुसार, अमेरिका के नाटो से हटने की संभावना नहीं है।
ट्रंप ने नाटो पर क्या टिप्पणी की है?
ट्रंप ने नाटो को 'कागजी शेर' कहा और कहा कि यूरोपीय सहयोगी ईरान के साथ युद्ध का समर्थन नहीं कर रहे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले