वांग यी का मानवता के साझा भविष्य पर अनुसंधान केंद्र का दौरा
सारांश
Key Takeaways
- वांग यी का अनुसंधान केंद्र का दौरा वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देता है।
- अनुसंधान केंद्र ने 'फोर-इन-वन' कार्य पैटर्न स्थापित किया है।
- महासचिव शी चिनफिंग की अवधारणा का अध्ययन और प्रचार किया जाएगा।
बीजिंग, २ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस केंद्र और चीन के विदेश मामलों के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की।
दौरे में चीनी विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के सचिव छि यू और उप विदेश मंत्री मियाओ डेयू भी शामिल थे।
अपने संबोधन में, वांग यी ने अनुसंधान केंद्र की स्थापना के एक वर्ष में हुई उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र का निर्माण सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्य है, जिसे राजनयिक मोर्चे पर सौंपा गया है।
सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग, शिक्षा मंत्रालय और अन्य विभागों की देखरेख में, अनुसंधान केंद्र का विकास व्यवस्थित रूप से हुआ है। यह अकादमिक अनुसंधान, नीतिगत सलाह, बाहरी प्रचार और प्रतिभा प्रशिक्षण का 'फोर-इन-वन' कार्य पैटर्न तैयार कर चुका है और इसने अच्छी शुरुआत की है।
वांग यी ने जोर दिया कि अनुसंधान केंद्र को हमेशा अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए महासचिव शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा का अध्ययन एवं प्रचार करना चाहिए। इसके साथ ही, सीपीसी के नवोन्मेषी सिद्धांतों के अनुसंधान और प्रचार में योगदान देना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)