वाशिंगटन में रासायनिक गंध से हवाई यात्रा में बड़ा व्यवधान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
वाशिंगटन में रासायनिक गंध से हवाई यात्रा में बड़ा व्यवधान

सारांश

वाशिंगटन में एक महत्वपूर्ण एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुविधा में तेज रासायनिक गंध के कारण कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रुक गईं। जानें इस घटना के प्रभाव और यात्रियों के अनुभव के बारे में।

मुख्य बातें

वॉशिंगटन क्षेत्र में तेज रासायनिक गंध से उड़ानें रुकीं।
गंध का स्रोत पोटोमैक ट्रैकॉन से था।
गंभीर प्रभाव पड़ा हवाई यात्रा पर।
किसी के घायल होने की सूचना नहीं।
उड़ानें शाम को फिर शुरू हुईं, लेकिन देरी बनी रही।

वाशिंगटन, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के वॉशिंगटन क्षेत्र में एक प्रमुख एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुविधा में तेज रासायनिक गंध के अनुभव के बाद शुक्रवार को कई एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रुक गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा प्रभावित हुई।

इस व्यवधान का प्रभाव रोनाल्ड रीगल वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रिचमंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ा।

एविएशन अधिकारियों के अनुसार, यह गंध वर्जीनिया स्थित पोटोमैक कंसोलिडेटेड टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल (टीआरएसीओएन) सुविधा से उत्पन्न हुई, जो वाशिंगटन-बाल्टीमोर क्षेत्र और वर्जीनिया के कुछ हिस्सों के एयरपोर्ट के लिए एयर ट्रैफिक का प्रबंधन करती है।

अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) इस गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “एफएए पोटोमैक ट्रैकॉन से आ रही तेज गंध के स्रोत का पता लगाने और उससे प्रभावित हवाई संचालन को सामान्य करने के लिए काम कर रहा है।”

एफएए ने प्रभावित हवाई अड्डों पर अस्थायी “ग्राउंड स्टॉप” लागू किया, जिसके तहत विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। शाम को उड़ानें फिर से शुरू हो गईं, हालांकि एयरलाइनों को लंबित उड़ानों को व्यवस्थित करने में समय लगने के कारण कुछ देरी बनी रही।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया जब पोटोमैक ट्रैकॉन सुविधा के भीतर “तेज रासायनिक गंध” की कई शिकायतें आईं, जिससे वहां काम कर रहे कुछ एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के कार्य पर असर पड़ा। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पोटोमैक ट्रैकॉन एक महत्वपूर्ण रडार एप्रोच कंट्रोल केंद्र है, जो अमेरिकी राजधानी क्षेत्र के कई बड़े एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों की आवाजाही का समन्वय करता है। यह सुविधा बाल्टीमोर-वाशिंगटन और रिचमंड-शार्लोट्सविल क्षेत्रों के लिए भी एयर ट्रैफिक नियंत्रण सेवाएं प्रदान करती है।

उड़ानों पर रोक का असर एयरलाइनों के शेड्यूल पर भी पड़ा। एविएशन आंकड़ों के अनुसार, ग्राउंड स्टॉप लागू होने के बाद प्रभावित एयरपोर्ट से रवाना होने वाली लगभग एक-चौथाई से एक-तिहाई उड़ानों में देरी हुई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें रनवे पर खड़े विमान में काफी देर तक रहना पड़ा, जबकि कुछ को विमान से उतरने के लिए कहा गया क्योंकि एयरलाइंस सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।

शाम तक धीरे-धीरे उड़ानें फिर शुरू हो गईं, लेकिन व्यस्त क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र में सामान्य संचालन बहाल करने में कुछ समय तक देरी जारी रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या रासायनिक गंध के कारण कोई घायल हुआ?
नहीं, अधिकारियों के अनुसार, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ग्राउंड स्टॉप का क्या अर्थ है?
ग्राउंड स्टॉप का अर्थ है कि विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
उड़ानें कब फिर से शुरू हुईं?
उड़ानें शाम को फिर से शुरू हो गईं, लेकिन देरी बनी रही।
पोटोमैक ट्रैकॉन की भूमिका क्या है?
पोटोमैक ट्रैकॉन एयर ट्रैफिक का प्रबंधन करता है और अमेरिकी राजधानी क्षेत्र के एयरपोर्ट के लिए महत्वपूर्ण है।
क्या यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा?
हाँ, यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा और कई को विमान से उतरने के लिए कहा गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले