21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लाओस की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लाओस की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा?

सारांश

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लाओस की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई संदेश दिया। उन्होंने लाओस की प्रगति और चीन-लाओस संबंधों को मजबूत करने की बात की। क्या यह संदेश दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा? जानिए इस लेख में।

मुख्य बातें

लाओस की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया गया।
शी चिनफिंग ने लाओस की प्रगति की सराहना की।
चीन और लाओस के बीच संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
दोनों देशों के नागरिकों को सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है।
भविष्य में और अधिक सहयोग की उम्मीद की जा रही है।

बीजिंग, 2 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंगलोउन सिसौलिथ को बधाई संदेश भेजा।

अपने संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ने लाओ जनता का नेतृत्व करते हुए कठिन परिश्रम के बल पर निरंतर प्रगति की है और सुधार एवं खुलेपन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन प्रयासों से लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है तथा देश के अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि चीन, एक सच्चे साथी और भाई के रूप में, इन उपलब्धियों पर हर्ष महसूस करता है। उनका विश्वास है कि लाओस राष्ट्रीय हितों के अनुरूप समाजवादी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की 12वीं राष्ट्रीय कांग्रेस को सफलतापूर्वक संपन्न करेगा और पार्टी तथा देश के विकास में नई ऊर्जा और संभावनाएं जोड़ेगा।

शी चिनफिंग ने इस बात पर बल दिया कि महासचिव थोंगलोउन ने इस वर्ष सितंबर में चीन की सफल यात्रा की थी, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने चीन-लाओस साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को और गहरा करने पर नई रणनीतिक सहमति प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा लाओस को अपनी पड़ोसी कूटनीति में प्राथमिकता देता है। अगले वर्ष जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी, चीन लाओस के साथ मिलकर पारंपरिक मैत्री को मजबूत करने, एकजुटता और सहयोग को और गहरा करने तथा नए युग में चीन-लाओस के व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंधों को अधिक व्यावहारिक और सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने को तत्पर है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि इस सहयोग से दोनों देशों के नागरिकों को अधिक लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और विकास में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

राष्ट्रपति शी चिनफिंग का यह संदेश लाओस के साथ संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। यह न केवल दोनों देशों के बीच की मित्रता को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान देता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लाओस की स्थापना कब हुई थी?
लाओस की स्थापना 2 दिसंबर 1975 को हुई थी।
शी चिनफिंग ने किसको बधाई संदेश भेजा?
उन्होंने लाओस के राष्ट्रपति थोंगलोउन सिसौलिथ को बधाई संदेश भेजा।
लाओस और चीन के बीच संबंध कैसे हैं?
लाओस और चीन के बीच संबंध प्रगाढ़ हैं, और दोनों देश सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले