चाओ लेची का 2026 बोआओ एशिया मंच में मुख्य भाषण: साझा भविष्य का निर्माण
सारांश
Key Takeaways
- शांति और विकास की आवश्यकता
- साझा भविष्य के निर्माण का महत्व
- वैश्विक सहयोग की आवश्यकता
- चीन का आर्थिक विकास का दृष्टिकोण
- विदेशी निवेशकों के लिए अवसर
बीजिंग, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने 26 मार्च की सुबह हाईनान में 2026 बोआओ एशिया मंच के वार्षिक सम्मेलन के पूर्णाधिवेशन में भाग लिया, जहां उन्होंने सही दिशा पर कायम रहकर एक साथ बेहतर भविष्य रचें विषय पर मुख्य भाषण दिया।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग, अजरबेजान की राष्ट्रीय असेंबली की अध्यक्ष मिली गाफारोवा, श्रीलंका के संसद अध्यक्ष जगथ विक्रमारत्ने, और कजाकस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री रोमन स्कल्यर समेत 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1,600 से अधिक प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।
चाओ लेची ने कहा कि वर्तमान विश्व में विभिन्न देशों की जनता की शांति और विकास की इच्छा अधिक तीव्र हो गई है, और न्याय व निष्पक्षता की मांग बढ़ी है। इस वार्षिक सम्मेलन का मुख्य विषय 'साझा भविष्य का निर्माण : नई स्थिति, नया मौका, नया सहयोग' है, जिसका बड़ा महत्व है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व, युग और इतिहास के बदलाव के सामने, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने की अवधारणा प्रस्तुत की, जिसने दुनिया को सही दिशा दिखाई है। हमें शांति, विकास, सहयोग और साझी जीत के सिद्धांतों के अनुसार एक साथ एशियाई घर और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए।
चाओ ने बताया कि चीन हमेशा आर्थिक विकास और जन-जीवन के सुधार में संलग्न है और अन्य देशों के साथ समान विकास को बढ़ावा देता है। चीन विदेशी निवेशकों के लिए दीर्घकालिक आकर्षक भूमि बना रहेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)