1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी पीएम ने ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी पीएम ने ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने थ्येनचिन में 2025 ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने वैश्विक आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीयता की आवश्यकता पर जोर दिया। जानें इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में अन्य नेताओं ने क्या कहा और चीन का क्या दृष्टिकोण है।

मुख्य बातें

समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण का महत्व मुक्त व्यापार और बहुपक्षवाद की रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना चीन का वैश्विक व्यापार में विश्वास बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण

बीजिंग, २५ जून (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने थ्येनचिन में २०२५ ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया

इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, किर्गिज़ के प्रधानमंत्री अडिलबेक अलेशोविच कासिमलिएव, सेनेगल के प्रधानमंत्री ओसमान सोन्को, वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह और ९० से अधिक देशों और क्षेत्रों के १,७०० से अधिक प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।

ली छ्यांग ने कहा कि सभी पक्षों को समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को दृढ़ता से अपनाना चाहिए, मुक्त व्यापार और बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिए और विश्व अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

पहला, समान परामर्श के माध्यम से विरोधाभासों और मतभेदों को हल करना चाहिए। चीन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार सहयोग में विश्वास की एक ठोस नींव बनाने के लिए दुनिया भर के देशों के साथ काम करने को तैयार है।

दूसरा, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के माध्यम से आम हितों की रक्षा करनी चाहिए। चीन बहुपक्षीय सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लेना जारी रखेगा और "बेल्ट एंड रोड" के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देगा।

तीसरा, विस्तार वृद्धि में आपसी उपलब्धि हासिल करने की जरूरत है। चीन विभिन्न देशों के साथ औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने और विकास के लाभों को साझा करने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। सभी देशों को मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए और एक समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीनी पीएम ने इस फोरम में क्या कहा?
ली छ्यांग ने कहा कि सभी पक्षों को समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को अपनाना चाहिए और मुक्त व्यापार की रक्षा करनी चाहिए।
इस फोरम में कितने देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए?
इस आयोजन में 90 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1700 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले