अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर लड़की के कमेंट ने किया उन्हें शर्मिंदा
सारांश
Key Takeaways
- अक्षय कुमार की अदाकारी और कॉमेडी का जादू।
- 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में अनपेक्षित पल।
- कंटेस्टेंट का चुटीला कमेंट।
- गौरव गेरा का मोहम्मद अहमद का किरदार।
- धुरंधर-2 टीम का प्रमोशन।
नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 27 जनवरी से प्रारंभ हुआ अक्षय कुमार का रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है और अब हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध सितारे भी इस शो का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में धुरंधर-2 की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आई थी, लेकिन अब शो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
शो में हंसी-मजाक और फ्लर्ट करने वाले अक्षय कुमार लड़कियों के कमेंट सुनकर शर्म से लाल हो गए।
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दो लड़कियां अभिनेता को गेम के नियम समझाते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान वह एक कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि आज वह उदास क्यों हैं, फाल्गुनी। इस पर फाल्गुनी मुस्कुराते हुए जवाब देती है कि वह उदास नहीं हैं, बस खोई हुई हैं। अभिनेता फिर सवाल करते हैं, कहां खोई हो? तभी कंटेस्टेंट जवाब देती है, 'जब से आपको देखा है, मन बस आपने खो गया है। आपका चार्म ही ऐसा है।' यह सुनकर अभिनेता शर्माते हैं और कुछ नहीं कह पाते।
अक्षय कुमार उन अभिनेताओं में से हैं, जो सबको परेशान करते हैं लेकिन 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर कंटेस्टेंट ने उनकी बोलती बंद कर दी। प्रोमो और शो दोनों को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। इससे पहले शो में गौरव गेरा ने अपने किरदार मोहम्मद अहमद का रोल निभाया था।
शो में अभिनेता ने बताया कि मोहम्मद अहमद का मेकअप लुक इतना प्रभावी था कि लोग पहचान नहीं पाते कि यह किरदार उन्होंने निभाया था। इस पर अक्षय कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'भाई, तू अपने साथ अपने किरदार का मास्क लेकर चला कर, ताकि लोग पहचान सकें कि वह तू ही था।'
गौरव गेरा का मोहम्मद अहमद का किरदार काफी मशहूर हुआ था, जो जूस की दुकान पर काम करता है और कोडवर्ड है 'दूध-सोडा।' मोहम्मद अहमद की दुकान पर रणवीर सिंह को पहला काम मिलता है और वहीं से उनकी जर्नी शुरू होती है। मोहम्मद अहमद एक भारतीय जासूस हैं, जो वर्षों से पाकिस्तान में रहकर काम कर रहे हैं।