अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को निकाला जाएगा

Click to start listening
अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को निकाला जाएगा

सारांश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हम केदारनाथ से कन्याकुमारी तक हर एक घुसपैठिए को पहचानकर बाहर करेंगे। जानें उनके अन्य महत्वपूर्ण बयान।

Key Takeaways

  • अमित शाह का घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा रुख
  • उत्तराखंड में धामी सरकार की उपलब्धियां
  • लोकतंत्र की शुद्धता बनाए रखने की आवश्यकता

हरिद्वार, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक, हम हर एक घुसपैठिए को पहचानकर भारत से बाहर करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखंड सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों पर हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने बताया, "उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने लगभग 10 हजार से अधिक अतिक्रमण को हटा दिया है। यह सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं है। मैं उत्तराखंड वासियों से कहना चाहता हूं कि देश के हर कोने में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, हम उन्हें चुन-चुनकर भारत से बाहर निकालने का कार्य करेंगे।"

इस मौके पर शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाना चाहिए। भाजपा चुनाव आयोग की प्रक्रिया का पूरा समर्थन कर रही है, क्योंकि जब लोकतंत्र की आधारशिला, यानी मतदाता सूची शुद्ध न हो, तब लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता। राहुल गांधी जितना विरोध करना चाहें, कर सकते हैं।"

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्होंने कहा, "आज पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियों का जश्न है, साथ ही भाजपा सरकार के नौ साल भी पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आए थे और राज्य के 25 वर्ष पूरे होने का महोत्सव शुरू किया था।"

अमित शाह ने कहा, "कई युवा इस संघर्ष में शहीद हुए। रामपुर तिराहा की घटना को उत्तराखंड के लोग नहीं भूल सकते। तब भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया था। कांग्रेस के विद्वानों ने कहा था कि छोटे राज्यों का अस्तित्व नहीं रहेगा। लेकिन अटल जी ने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों का निर्माण किया, जो अब विकास के रास्ते पर हैं।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "जब त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, तब मैंने कहा था कि यह अटल जी का सपना है, और पीएम मोदी इसे साकार करेंगे। पिछले चार साल में धामी ने हर समस्या को हल करने का संकल्प लिया है।"

उन्होंने यह भी कहा कि आज 1132 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है। नए न्याय संहिताओं की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पुराने कानूनों को खत्म करके नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नए कानून बनाए जा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि नए कानून 2028 तक पूरी तरह लागू हो जाएंगे। इसके बाद कोई भी नागरिक अदालत में जाकर एफआईआर करा सकेगा। ये दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय संहिताएं हैं।

इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 2027 में उत्तराखंड की जनता को फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।

Point of View

बल्कि यह सुरक्षा और लोकतंत्र की शुद्धता को बनाए रखने के प्रयासों का भी हिस्सा है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

अमित शाह ने घुसपैठियों के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि केदारनाथ से कन्याकुमारी तक हर घुसपैठिए को पहचानकर भारत से बाहर किया जाएगा।
उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर अमित शाह ने क्या टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने 10 हजार से अधिक अतिक्रमण हटाए हैं और विकास की दिशा में काम कर रही है।
राहुल गांधी पर अमित शाह का क्या बयान था?
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची से हटना चाहिए।
Nation Press