9 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'बचत उत्सव' के पहले दिन मार्केट में खुशहाली है? भाजपा नेता प्रदीप भंडारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'बचत उत्सव' के पहले दिन मार्केट में खुशहाली है? भाजपा नेता प्रदीप भंडारी

सारांश

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत बाजारों की स्थिति का दौरा किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की और स्थानीय बाजार की खुशहाली की सराहना की। आइए जानते हैं उनके विचार और बाजार की स्थिति के बारे में।

मुख्य बातें

जीएसटी 2.0 सुधारों का प्रभाव स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की आवश्यकता मध्यम वर्ग के लिए राहत बाजारों में खुशहाली स्थानीय उत्पादों का समर्थन

नई दिल्ली, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को लागू हुए जीएसटी 2.0 सुधारों के बीच भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने विभिन्न बाजारों और दुकानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने हर घर स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने से अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

भंडारी ने जीएसटी सुधारों के पहले दिन बाजारों में दिख रही खुशहाली की सराहना की। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि से पहले मध्यम वर्ग को उपहार दिया है, जीएसटी में कटौती से सभी मध्यम वर्गीय परिवारों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की कीमतें कम हो गई हैं। लोगों में ज़बरदस्त उत्साह है, क्योंकि उन्हें दाम कम दिख रहे हैं। सब कह रहे हैं कि हमें स्वदेशी को आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी में कमी से मोबाइल, दोपहिया, ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन, टूथपेस्ट, टूथब्रश, चॉकलेट जैसी चीजें सस्ती हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यम वर्ग की जेब में अधिक बचत डाल रहे हैं, जिससे त्योहारों के दौरान बाजार में रौनक आएगी। लोग उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "लोग बहुत खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वह प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है। यह निस्संदेह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा सुधार है, जो मध्यम वर्ग के हाथों में सीधे पैसा पहुंचा रहा है। हम हर दुकान पर 'हर घर स्वदेशी' का स्टीकर लगा रहे हैं, और दुकानदार मान रहे हैं कि पीएम मोदी ने उनके लिए अच्छा कार्य किया है। आगे चलकर बाजार में और भी ज़्यादा छूट और बचत देखने को मिलेगी।"

विपक्ष की बयानबाजी पर भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति जानता है। देश भली-भांति जानता है कि पहले भारत में केवल दो मोबाइल फोन फैक्ट्रियां थीं, लेकिन आज पूरे देश में 200 से अधिक मोबाइल फोन फैक्ट्रियां चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया ब्रांड्स आगे आएंगे। हर घर में स्वदेशी की बातचीत हो रही है; स्वदेशी को आगे बढ़ाना है, जिससे भारत एक वैश्विक शक्ति बनेगा।

वरुण, जो कि मोबाइल की दुकान चलाते हैं, ने कहा कि जीएसटी 2.0 से मोबाइल फोन सस्ते रेट पर मिलेंगे, जिससे व्यापारी और ग्राहकों को काफी लाभ होगा। पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म कर अच्छा कार्य किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां जीएसटी 2.0 सुधारों का सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। यह निश्चित रूप से मध्यम वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसे स्थायी रूप से बनाए रखने की आवश्यकता है।
RashtraPress
9 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का क्या महत्व है?
स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और देश की आत्मनिर्भरता बढ़ती है।
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने क्या कहा?
उन्होंने बाजारों में खुशहाली की सराहना की और स्वदेशी उत्पादों के समर्थन की अपील की।
इस सुधार का मध्यम वर्ग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यह सुधार मध्यम वर्ग के लिए राहत प्रदान करेगा और उनकी बचत में वृद्धि करेगा।
क्या यह सुधार लंबे समय तक प्रभावी रहेगा?
इसकी प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले