24 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले निंदनीय नहीं हैं?: भाकपा महासचिव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले निंदनीय नहीं हैं?: भाकपा महासचिव

सारांश

भाकपा महासचिव डी राजा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी आलोचना की है। उनकी मांग है कि बांग्लादेश की सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मुद्दे पर भारत सरकार को भी सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

मुख्य बातें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करना चाहिए।
डी राजा ने हमलों की कड़ी निंदा की है।

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाकपा महासचिव डी राजा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से बांग्लादेश सरकार से यह मांग करती आ रही है कि वहां सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हितों पर कुठाराघात किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा कि इन अल्पसंख्यक समुदायों में हिंदू भी शामिल हैं। हमने मांग की है कि बांग्लादेश सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां पर रह रहे किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की आंच नहीं आए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बांग्लादेश सरकार को यह समझना होगा कि वहां पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के पास शांति से रहने का पूरा अधिकार है। उनके अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी आगे आकर इस मामले में हस्तक्षेप करना होगा। भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे के पड़ोसी देश हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। बांग्लादेश सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां पर किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा में आंच नहीं आए।

वहीं, डी राजा ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात कही थी।

इमरान मसूद ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा को देश के प्रधानमंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, तो कांग्रेस की स्थिति आगे चलकर जरूर दुरुस्त हो जाएगी।

इस पर भाकपा महासचिव डी राजा ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया और सुझाव दिया कि इस पर कांग्रेस की तरफ से ही कुछ कहा जाए, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। मेरी तरफ से इस संबंध में किसी भी प्रकार की टिप्पणी उचित नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत को अपने पड़ोसी देशों में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
RashtraPress
24 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले क्यों हो रहे हैं?
बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले धार्मिक असहिष्णुता और राजनीतिक कारणों से हो रहे हैं।
भाकपा महासचिव डी राजा ने इस पर क्या कहा?
डी राजा ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
भारत सरकार को इस पर क्या कदम उठाने चाहिए?
भारत सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले