1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बरेली में भाजपा विधायक की हार्ट अटैक से मौत हुई? मंत्री की बैठक में थे शामिल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बरेली में भाजपा विधायक की हार्ट अटैक से मौत हुई? मंत्री की बैठक में थे शामिल

सारांश

बरेली से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हार्ट अटैक से हुआ। वह मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया। जानिए पूरी खबर और उनके योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

श्याम बिहारी लाल का निधन हार्ट अटैक से हुआ।
वह पशुधन मंत्री की बैठक में शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया।
वह दो बार से फरीदपुर के विधायक थे।
उनका योगदान बरेली की राजनीति में महत्वपूर्ण था।

बरेली, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के बरेली स्थित फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। विधायक आज सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में भाग ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें त्वरित रूप से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके सहयोगियों के अनुसार, विधायक बैठक में भोजन करते समय असहज महसूस करने के बाद बाहर निकल गए। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में वर्ष 2026 के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। उन्हें पीलीभीत रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन की खबर से समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। विधायक श्याम बिहारी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वनमंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि हम सब एक बैठक में थे, जहां विधायक की तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। वह एक विद्वान व्यक्ति थे और रूखेल खंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे। वह लगातार दो बार से फरीदपुर सीट से विधायक रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। हमें उम्मीद है कि ऐसे मामलों में स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन कैसे हुआ?
डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हार्ट अटैक से हुआ। वह मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुःखद बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले