3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार है? : पीयूष गोयल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार है? : पीयूष गोयल

सारांश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में प्रगति पर गर्व व्यक्त किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब वैश्विक स्तर पर एक विश्वसनीय भागीदार बन चुका है। जानें इस बारे में और क्या कहा उन्होंने।

मुख्य बातें

भारत का फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में अभूतपूर्व विकास।
पीएम मोदी का नेतृत्व और दूरदर्शिता।
भारत की वैश्विक भागीदारी में वृद्धि।
उच्च गुणवत्ता की सेवाओं की गारंटी।
2047 तक विकसित भारत का संकल्प।

मुंबई, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और उनकी दूरदर्शिता के चलते देश ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र, विशेषकर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में अद्वितीय प्रगति की है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि आज फिनटेक लगभग हर घर और व्यक्ति तक पहुंच चुका है। भारत में 1 अरब यानी 100 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं।

उन्होंने कहा, "सामान्य से सामान्य व्यक्ति, चाहे वह ठेलेवाला ही क्यों न हो, यूपीआई का उपयोग कर रहा है। यहां तक कि मंदिरों में भी क्यूआर कोड के माध्यम से दान दिया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि टेक्नोलॉजी के आधार पर देश का विकास निश्चित है और भारत एक वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।"

पीएम मोदी के बारे में गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के साथ 140 करोड़ भारतीयों की ताकत जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने देशहित और जनहित के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उनका हर पल देश को समर्पित है। मैं उनके कार्यों का धन्यवाद करता हूं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य का कायाकल्प किया और अब वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर पीएम मोदी की प्रेरणा से 140 करोड़ भारतीयों का इस रास्ते पर आगे बढ़ना अद्भुत है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका नेतृत्व देश को लंबे समय तक मिलते रहे और हम अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।"

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में अपने भाषण में गोयल ने कहा, "आज विश्व भारत की ओर विश्वास और भरोसे के साथ देख रहा है कि जब भारत के साथ काम किया जाता है, तो आपको उच्च गुणवत्ता की प्रतिभा, उच्च गुणवत्ता के कौशल, उच्च गुणवत्ता के सामान और सेवाओं की गारंटी मिलेगी, और समय पर डिलीवरी की प्रतिबद्धता होगी।"

उन्होंने कहा कि भारत एक विश्वसनीय भागीदार है और हमें इस पर गर्व है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "हम वैश्विक व्यापार में प्रौद्योगिकी के एक मात्र भागीदार से आगे बढ़कर आज फिनटेक क्षेत्र के एक प्रमुख वास्तुकार बन गए हैं। आज भारत अपनी पेशकशों के साथ वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है, चाहे वह डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत संरचना हो, या भारत का स्वदेशी 4जी स्टैक हो, या यह तथ्य कि भारत 5जी का सबसे तेज रोलआउट करने वाले देशों में से एक है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत की फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में क्या प्रगति हुई है?
भारत ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति की है, जिसमें यूपीआई और क्यूआर कोड का व्यापक उपयोग शामिल है।
पीएम मोदी का योगदान क्या है?
पीएम मोदी ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनकी दूरदर्शिता के कारण भारत एक वैश्विक शक्ति बन रहा है।
भारत को विश्वसनीय भागीदार क्यों माना जाता है?
भारत को विश्वसनीय भागीदार माना जाता है क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता की प्रतिभा, कौशल और सेवाएं उपलब्ध हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले