10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार: नवादा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार: नवादा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

सारांश

नवादा में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम 9 से 11 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जानें इस प्रक्रिया के नए पहलुओं के बारे में!

मुख्य बातें

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल और पेपरलेस जनगणना की तैयारी स्व-गणना की प्रक्रिया का महत्व विशेष ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग सूचनाओं की सटीकता और तेजी में वृद्धि

नवादा, १० मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के नवादा जिले में जनगणना २०२७ की तैयारियों का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के आदेश पर डीआरडीए सभागार में जनगणना गतिविधियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण ९ मार्च से लेकर ११ मार्च तक चलेगा, जिसमें जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय और सहायक चार्ज अधिकारियों (ग्रामीण/नगर) को शामिल किया गया है।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी दी कि इस बार की जनगणना पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विशेष मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा संग्रहण अधिक सटीक और तेजी से किया जा सकेगा।

जनगणना निदेशालय के नोडल पदाधिकारी रंजय कुमार सिंहा और रंजीत कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि डिजिटल जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण (मकान सूचीकरण) २ मई से ३१ मई २०२६ तक और दूसरा चरण (जनगणना) ०९ फरवरी से २८ फरवरी २०२७ तक चलेगा।

पहले चरण के दौरान कुल ३३ प्रश्नों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें मकान के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान मालिक का नाम, बिजली-पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं की उपलब्धता जैसी जानकारियां शामिल होंगी। इसके साथ ही घर में मौजूद मोटरसाइकिल, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और उपयोग किए जाने वाले अनाज से संबंधित विवरण भी ऐप के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे।

इस बार की जनगणना की विशेषता स्व-गणना होगी। इसके तहत आम नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए १७ अप्रैल से १ मई २०२६ तक एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां लोग घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद संबंधित प्रगणक (एन्यूमेरेटर) घर-घर जाकर एसईआईडी के माध्यम से उस डेटा का सत्यापन करेंगे और अंत में उसे सबमिट करेंगे।

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए १२ से १४ मार्च तक जिले के मास्टर ट्रेनर्स को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आगे प्रगणकों और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवादा सदर और रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नागरिकों को भी अपनी जानकारी स्व-गणना के माध्यम से आसानी से साझा करने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से समावेशी और पारदर्शी बनानी चाहिए।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कब शुरू होगा?
जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम ९ मार्च से ११ मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
इस बार की जनगणना में क्या खास होगा?
इस बार की जनगणना पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल मोड में होगी।
स्व-गणना का क्या मतलब है?
स्व-गणना का मतलब है कि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कौन शामिल होगा?
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय और सहायक चार्ज अधिकारी शामिल होंगे।
जनगणना की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में होगी, पहला चरण २ मई से ३१ मई २०२६ तक और दूसरा चरण ०९ फरवरी से २८ फरवरी २०२७ तक चलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले