25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के सिवान में बदमाशों ने दो घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के सिवान में बदमाशों ने दो घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारी?

सारांश

बिहार के सिवान जिले में हुई दो गोलीकांडों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पहले मामले में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता पर फायरिंग की गई, जबकि दूसरे में एक युवक टहलते समय गोली का शिकार हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

सिवान में दो गोलीकांड हुए हैं।
पहले मामले में वीआईपी पार्टी का कार्यकर्ता घायल हुआ।
दूसरे मामले में एक युवक टहलते समय गोली का शिकार हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटनाएं सामाजिक सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं।

सिवान, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के सिवान जिले में दो घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लोगों पर फायरिंग की। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी है।

पहली घटना सिवान जिले के आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर की है, जहां बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर घायल राहुल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया। राहुल की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। परिवारवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले राहुल साहनी का गांव में बाइक चलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था, और इसी विवाद में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई। पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाटा हाइवे के निकट हुई है, जहां सड़क पर टहलते समय एक युवक को गोली मारी गई। बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार निवासी श्रीराम सिंह के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि श्रीराम का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह रोज की तरह सड़क पर टहलने निकले थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिवान में गोलीबारी की घटना कब हुई?
यह घटना २५ सितंबर को हुई, जिसमें दो घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारी गई।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
क्या घायल लोगों का किसी से विवाद था?
राहुल साहनी का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जबकि श्रीराम सिंह का किसी से विवाद नहीं था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले