30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी ने बिहार में प्रचंड जीत पर कहा, 'जनता ने गर्द उड़ा दिया'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने बिहार में प्रचंड जीत पर कहा, 'जनता ने गर्द उड़ा दिया'?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनादेश विकास और समृद्धि के लिए है। उन्होंने बिहार के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की भी विजय है। जानिए उनके भाषण के मुख्य बिंदु।

मुख्य बातें

एनडीए को मिला ऐतिहासिक जनादेश।
बिहार की जनता ने विकास को चुना।
राजनीतिक स्थिरता की ओर एक कदम।
पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मिले शानदार जनादेश के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए को मिली शानदार जीत के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत छठी मैया के जयकारे से की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने बिहार के लोगों से एनडीए के समर्थन में वोट देने का आह्वान किया था और यहां के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पीएम मोदी ने कहा कि ये शानदार जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बार एनडीए सरकार

उन्होंने कहा कि जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो राजद पार्टी कोई आपत्ति नहीं जताती थी। हालांकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी। आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

उन्होंने कहा कि मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को शानदार विजय दिलाने का आग्रह किया था और बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।

उन्होंने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सिर्फ एनडीए की विजय नहीं हुई है, बल्कि लोकतंत्र की भी विजय हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह यह दर्शाता है कि विकास और समृद्धि की दिशा में वे सक्षम नेतृत्व चाहते हैं। यह विजय न केवल एनडीए के लिए, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जीत पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और समृद्धि के लिए वोट दिया है।
एनडीए की जीत का महत्व क्या है?
यह जीत बिहार के विकास के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।
क्या पीएम मोदी ने किसी विपक्षी पार्टी का नाम लिया?
उन्होंने राजद और कांग्रेस का उल्लेख करते हुए कहा कि जंगलराज और कट्टा सरकार कभी नहीं लौटेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले