10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के कई जिलों में शीत दिवस, भागलपुर के सबौर का पारा 4 डिग्री सेल्सियस?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के कई जिलों में शीत दिवस, भागलपुर के सबौर का पारा 4 डिग्री सेल्सियस?

सारांश

बिहार में ठंड का कहर जारी है। भागलपुर के सबौर में तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है। जानिए मौसम विभाग का क्या कहना है और प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए हैं।

मुख्य बातें

बिहार में शीत दिवस की स्थिति जारी है।
सबौर में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
कई स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित किया गया है।
सरकारी प्रशासन ने 259 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
लगभग 19,230 लोगों ने आश्रय लिया है।

पटना, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के विभिन्न जिले शीत दिवस (कोल्ड डे) की चपेट में हैं। हालांकि, पटना में कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को सुबह धूप निकली। धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। पटना मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दरभंगा एवं वाल्मीकि नगर में भीषण शीत दिवस और अररिया, मोतीहारी, नालंदा, वैशाली एवं मुंगेर में शीत दिवस दर्ज की गई है।

रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान चार डिग्री से 10.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के कई स्थानों के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई, जबकि उत्तर-मध्य भाग के कई स्थानों में यह एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई और अन्य क्षेत्रों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 30 मीटर भागलपुर में दर्ज की गई। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है।

राज्य के कई स्थानों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। ठंड के कारण कई जिलों में आठवीं कक्षा के शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन का कार्य स्थगित कर दिया गया है। पटना जिला प्रशासन ने अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में 259 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य शुरू किया है और 26 स्थानों पर रैन बसेरों, आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है, जहां अब तक लगभग 19,230 व्यक्तियों ने आश्रय लिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में सबसे कम तापमान कहाँ दर्ज किया गया?
सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया।
क्या ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी हुई है?
हाँ, ठंड के कारण कई जिलों में आठवीं कक्षा के शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन का कार्य स्थगित कर दिया गया है।
राज्य में अलाव की व्यवस्था कहाँ की गई है?
पटना जिला प्रशासन ने 259 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य शुरू किया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या है?
अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
कितने लोग आश्रय ले रहे हैं?
अब तक लगभग 19,230 व्यक्तियों ने रैन बसेरों में आश्रय लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले