बिहार में औद्योगिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना: उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

Click to start listening
बिहार में औद्योगिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना: उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नई सरकार की औद्योगिक विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Key Takeaways

  • बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के औद्योगिक विकास की योजनाओं की घोषणा की।
  • रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया जाएगा।
  • महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजनाएं और मजबूत की जाएंगी।

पटना, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्र प्रेस से एक बातचीत में नई सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2025-30 के लिए जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संपन्न बिहार का निर्माण प्राथमिकता है। सरकार औद्योगिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर देगी। एयर कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी और रिवर कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाएगी।

पिछली सरकार की योजनाओं पर उन्होंने कहा कि जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और नई योजनाओं को भी जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ समन्वय और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सब कुछ सामंजस्य के साथ चल रहा है। जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा और विभागों का स्पष्ट बंटवारा किया जाएगा।

बिहार में रोजगार सृजन के बारे में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक विकास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। एग्रो इंडस्ट्री के साथ अन्य क्षेत्रों में भी काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। उद्योगों को बढ़ावा देकर, नए निवेश लाकर और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

युवाओं के पलायन पर उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि कोसी-तटबंध में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी से आए लोग हैं जो ककरी-फूट की खेती करते हैं।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के रोडमैप के बारे में उन्होंने कहा कि पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा। नई योजनाओं पर भी काम चल रहा है।

महिला आरक्षण विधेयक 2023 के लागू होने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बिहार पहले से ही एक मॉडल रहा है। पंचायती राज में महिलाओं को जो अवसर मिला है, उसे और मजबूत किया जाएगा।

विपक्ष द्वारा जनादेश के खिलाफ सरकार बनाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि एनडीए को जनादेश मिला था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए अभी भी है और आगे भी रहेगा। चुनाव सरकार नहीं लड़ती, चुनाव तो पार्टी लड़ती है। जनता ने एनडीए की सरकार चुनी है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है। पार्टी और सरकार पूरी तरह उनके साथ हैं।

Point of View

बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

बिहार में रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जाएंगे?
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि औद्योगिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
क्या पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी?
जी हां, जो योजनाएं पहले से चल रही हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और नई योजनाएं भी शामिल की जाएंगी।
Nation Press