1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में दो बार मनाई जाएगी दीपावली? तेजस्वी की गुगली से बिखरेगा एनडीए: मृत्युंजय तिवारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में दो बार मनाई जाएगी दीपावली? तेजस्वी की गुगली से बिखरेगा एनडीए: मृत्युंजय तिवारी

सारांश

बिहार में आगामी चुनावों के बीच, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। बिहार की जनता इस बार दो बार दीपावली मनाएगी। जानिए इस राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

बिहार में दो बार दीपावली मनाई जाएगी।
महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना।
तेजस्वी यादव का नेतृत्व।
एनडीए में तनाव और बिखराव।
सीट बंटवारे पर असमंजस।

पटना, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यह दावा किया है कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनने जा रही है और इस बार बिहार की जनता दो बार दीपावली मनाने जा रही है। पहली बार 20 अक्टूबर को और दूसरी बार 14 नवंबर को।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘गुगली’ से एनडीए गठबंधन बिखर जाएगा।

जदयू विधायक के सीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन की घटना पर उन्होंने कहा कि एनडीए में तनाव बढ़ रहा है और आपसी घमासान मचा हुआ है। बिहार की जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ऐसी सरकार बनाने के लिए तैयार है, जो भरपूर रोजगार के अवसर प्रदान करे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन तैयार है और बिहार की जनता ने ‘डबल इंजन’ की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता दीपावली मनाएगी। सीट बंटवारे को लेकर अभी तक इंडिया ब्लॉक में तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पाई है और इसे लेकर एनडीए लगातार सवाल उठा रही है। जब इस पर राजद प्रवक्ता से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बहुत कुछ बाकी है, बस थोड़ा इंतजार कीजिए। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के इशारे पर ही भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने की झड़ी लग जाएगी, जिससे एनडीए पूरी तरह बिखर जाएगा।

पश्चिम बंगाल की घटना पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल में कानून का राज है। भाजपा चाहती है कि जहां-जहां विपक्षी सरकारें सत्ता में हैं, वहां राजनीतिक संकट पैदा किया जाए। लेकिन ममता बनर्जी सभी पीड़ितों को न्याय देंगी और उनके साथ उचित व्यवहार करेंगी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक ने अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं बताया है, जबकि एनडीए ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताया है और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। दूसरी ओर इंडिया ब्लॉक का दावा है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और एक से दो दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जनता की राय और मतदाता की प्राथमिकताएं सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वास्तव में बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में दीपावली कब मनाई जाएगी?
बिहार में दीपावली पहली बार 20 अक्टूबर को और दूसरी बार 14 नवंबर को मनाई जाएगी।
तेजस्वी यादव की भूमिका क्या है?
तेजस्वी यादव का कहना है कि वह बिहार में महागठबंधन के तहत अगली सरकार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
एनडीए और महागठबंधन के बीच क्या तनाव है?
एनडीए में आपसी तनाव बढ़ रहा है और राजद का दावा है कि यह गठबंधन बिखर सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले