6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार: नितिन नवीन ने विधायक पद छोड़ा, बांकीपुर की जनता के लिए लिखा भावुक संदेश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार: नितिन नवीन ने विधायक पद छोड़ा, बांकीपुर की जनता के लिए लिखा भावुक संदेश

सारांश

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दिया और भावुक संदेश में बांकीपुर की जनता से अपने अटूट संबंध की बात की। वे राज्यसभा के सदस्य बने हैं और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मुख्य बातें

नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दिया।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उनका अटूट संबंध बांकीपुर की जनता के साथ बना रहेगा।
वे राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं।
नितिन नवीन ने विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

पटना, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र की जनता को एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा अटूट संबंध हमेशा बना रहेगा और यह मुझे नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं, जिससे उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोमवार को सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, "कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई, परिवार के सदस्य और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं हमेशा सम्मान करूंगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन और कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में मेरे पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया। पिछले 20 वर्षों में मैंने इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से संवारने और विकास के पटल पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।"

नितिन नवीन ने कहा, "मैंने हमेशा अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इसी का परिणाम है कि यहां की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य दिया। मैंने सदन के अंदर और बाहर, दोनों ही स्थानों पर अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज उठाने का कार्य किया।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से निकाला है। नितिन नवीन ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों और नीतियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने का मौका मिला। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं।"

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएं बताई और उनके समाधान का रास्ता भी जनता ने ही दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई, परिवार के सदस्य और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं हमेशा सम्मान करूंगा।"

'एक्स' पोस्ट में बांकीपुर के निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफे का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, "पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर और संकल्पित रहूंगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 के 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि नवीन अपने नए कार्य में जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नवीन ने विधायक पद क्यों छोड़ा?
उन्होंने राज्यसभा के सदस्य चुने जाने के कारण विधायक पद से इस्तीफा दिया।
नितिन नवीन ने जनता के लिए क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उनका अटूट संबंध जनता के साथ हमेशा बना रहेगा और वे निरंतर विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले