क्या दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत सुशासन की प्रतीक है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत सुशासन की प्रतीक है?

सारांश

भाजपा ने दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल की है। डॉ. संजय मयूख के अनुसार, यह जीत सुशासन का प्रतीक है और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। जानें इस जीत के पीछे के कारण और प्रधानमंत्री मोदी का क्या कहना है!

मुख्य बातें

भाजपा की जीत ने सुशासन का प्रमाण पेश किया है।
प्रमुख नीतियों का जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता को फिर से साबित किया है।
छोटे चुनावों में भी भाजपा का महत्व बना हुआ है।
जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है ।

पटना, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. संजय मयूख ने शनिवार को दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत को सुशासन की जीत बताया।

डॉ संजय मयूख ने कहा, "यह परिणाम जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रतीक बनी है और भाजपा पर समग्र राष्ट्र का भरोसा और दृढ़ हुआ है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग सभी जगह जीत हासिल की।

भाजपा प्रवक्ता डॉ संजय मयूख ने कहा, “भाजपा हर चुनाव को महत्वपूर्ण मानती है, चाहे वह कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो। पार्टी के सुशासन के कारण लोग पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम बताते हैं कि जनता का भाजपा पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के मेरे भाइयों और बहनों का आभार, जिन्होंने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे के साथ केंद्र शासित प्रदेश के मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। मैं जमीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।"

दमन की जिला पंचायत में भाजपा ने 16 में से 15 सीटें जीतीं और नगर परिषद की 15 में से 14 सीटों पर कब्जा जमाया। 16 सरपंच पदों में से 15 भाजपा के हिस्से में आए।

दीव में भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटें जीतीं। दादरा एवं नगर हवेली की पंचायत में पार्टी ने 26 में से 24 सीटें जीतीं। दादरा एवं नगर हवेली की नगर परिषद की सभी 15 सीटें भी भाजपा के खाते में गईं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा ने दमन, दीव में कितनी सीटें जीतीं?
भाजपा ने दमन की जिला पंचायत में 16 में से 15 सीटें और नगर परिषद में 15 में से 14 सीटें जीतीं।
दीव में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा?
दीव में भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटें जीतीं।
दादरा एवं नगर हवेली में भाजपा ने कितनी सीटें जीतीं?
दादरा एवं नगर हवेली की पंचायत में भाजपा ने 26 में से 24 सीटें और नगर परिषद की सभी 15 सीटें जीतीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले