26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा ने ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट जारी की है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा ने ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट जारी की है?

सारांश

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक अभियान 'संगठन पर्व-2024' के तहत अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। इस रिपोर्ट में चुनावों की प्रगति और पार्टी की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया है।

मुख्य बातें

भाजपा ने 'संगठन पर्व-2024' के तहत निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की।
बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन 74% तक पूरा।
मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन 93% तक हुआ।
जिला अध्यक्षों का निर्वाचन 94% तक संपन्न।
भाजपा की प्रक्रिया पारदर्शिता और लोकतंत्र का उदाहरण है।

नई दिल्ली, 19 (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यह प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक अभियान 'संगठन पर्व-2024' के तहत की जा रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उल्लेख किया कि संगठन पर्व सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है। अन्य दलों की पारिवारिक राजनीति के विपरीत, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेतृत्व का चयन करती है।

जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों का चयन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में महत्वपूर्ण पद और जिम्मेदारियां किसी परिवार से नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण, जनसेवा और देशसेवा पर आधारित होती हैं।

'संगठन पर्व 2024' के तहत भाजपा ने संविधान सम्मत, पारदर्शी और लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का यह अभियान निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। अब तक की प्रगति इस प्रकार है-

बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियों की बात करें तो कुल 10,70,462 बूथों में से 7,88,197 बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो चुका है। इसी तरह 89,47,845 बूथ समिति सदस्य (1+11) बनाए गए हैं। इस स्तर पर 74 प्रतिशत प्रगति हुई है।

मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से कम आयु की पात्रता तय की गई है। कुल 17,743 मंडलों में से 16,469 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन पूरा हुआ है, जो 93 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है।

जिला अध्यक्ष के लिए, 1,036 जिलों में से 978 जिलों में चुनाव संपन्न हुआ है। यहां 94 प्रतिशत प्रगति हासिल हुई है।

प्रदेश परिषद सदस्यों के लिए, हर विधानसभा क्षेत्र से एक और दो विधानसभा क्षेत्रों के समूह से एक सदस्य का चुनाव किया गया है। 6,384 में से 4,932 सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है, यानी 80 प्रतिशत प्रगति।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए, 37 संगठनों में से 30 प्रदेशों में निर्वाचन पूरा हो चुका है, जिससे 81 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए, हर लोकसभा क्षेत्र से एक और दो लोकसभा क्षेत्रों के समूह से एक सदस्य का चुनाव किया गया है। 815 में से 741 सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है, जो 92 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है।

निर्वाचक मंडल का गठन पार्टी संविधान के अनुसार किया गया है, जिसमें संसदीय दल से 35 मनोनीत सदस्य, 741 निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद सदस्य और 4,932 निर्वाचित प्रदेश परिषद सदस्य शामिल हैं। इस प्रकार, निर्वाचक मंडल की कुल संख्या 5,708 हो गई है।

यह पूरी प्रक्रिया भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासित कार्यसंस्कृति का एक जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की दिशा में यह एक सशक्त, पारदर्शी और ऐतिहासिक कदम है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा के संगठन पर्व-2024 का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य पार्टी के नेतृत्व का चयन पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से करना है।
इस अभियान में कितने बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ है?
अब तक 7,88,197 बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो चुका है।
भाजपा में मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन कैसे किया जा रहा है?
45 वर्ष से कम आयु के नेताओं का निर्वाचन किया जा रहा है।
प्रदेश परिषद सदस्यों की संख्या क्या है?
4,932 प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन पूरा हुआ है।
भाजपा के चुनावी प्रक्रिया का महत्व क्या है?
यह प्रक्रिया भाजपा की आंतरिक लोकतंत्र और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले