भाजपा नेताओं का ख्वाजा आसिफ के बयान पर तीखा जवाब: 'खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे'
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल जदयू ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयान पर कड़ा जवाब दिया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कोई आंखें तरेर कर देखता है, तो इस बार खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे। भारत किसी भी समय, किसी भी स्थान पर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "क्या पाकिस्तान में भारत की ओर आंख उठाकर देखने का साहस है? 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमने उनके घर में घुसकर उन्हें सबक सिखाया था। क्या पाकिस्तान यह भूल चुका है? क्या यह भी भूल गया कि हमने आतंकवादियों के परिवारों को कैसे तबाह किया? हमने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया था। पाकिस्तान ने युद्ध रोकने के लिए भारत के पास गिड़गिड़ाकर भीख
प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा, "पाकिस्तान कोलकाता की चर्चा करता है, लेकिन कोलकाता पाकिस्तान की पहुँच से बहुत दूर है। भारत जिस दिन चाहेगा, उस दिन पाकिस्तान के किसी भी स्थान पर हमला कर सकता है। भारत एक शांतिप्रिय देश है और वह नहीं चाहता कि युद्ध हो। भारत की नीति कभी 'पहला हमला' नहीं रही है। अगर कोई आंखें तरेर कर देखता है तो 'ऑपरेशन सिंदूर' में जो हश्र हमने किया था, उससे भी सौ गुना बुरा
भाजपा के तेलंगाना इकाई के नेता टीआर श्रीनिवास ने भी ख्वाजा आसिफ की आलोचना की। उन्होंने संभावित 'ऑपरेशन सिंदूर-2' की चेतावनी दी।
टीआर श्रीनिवास ने कहा, "पाकिस्तान का बयान हास्यास्पद है। वह कोलकाता पर हमले की बात करके सिर्फ राजनीतिक सुरक्षा पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है। अगर पाकिस्तान से आतंकियों का हमला होता है, तो हम 'ऑपरेशन सिंदूर-2' का कार्यान्वयन करेंगे।"
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने ख्वाजा आसिफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान अस्वीकृत है। पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में उसे गहरा जख्म मिला है। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को चंद मिनटों में ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तानियों की जुबान खामोश थी।"