सांसद जगदंबिका पाल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर दिया जोरदार जवाब

Click to start listening
सांसद जगदंबिका पाल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर दिया जोरदार जवाब

सारांश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर सांसद जगदंबिका पाल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने पाकिस्तान की बिगड़ती स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बयान सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए है।

Key Takeaways

  • जगदंबिका पाल ने ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ा जवाब दिया।
  • पाकिस्तान की स्थिति बेहद खराब है, महंगाई बढ़ रही है।
  • ख्वाजा आसिफ का बयान केवल ध्यान भटकाने के लिए है।
  • भाजपा ने पाकिस्तान के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
  • भारत अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

सिद्धार्थनगर, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति बेहद चिंताजनक है और ख्वाजा आसिफ ने इस तरह का बयान देकर सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश की है।

शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह कहा था कि यदि भारत द्वारा कोई नाटकीय साजिश की गई, तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक पहुंच जाएगा।

सांसद जगदंबिका पाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि महंगाई के कारण पाकिस्तान की जनता सड़कों पर है। वहां 560 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। यूएई ने पाकिस्तान से 2.5 अरब डॉलर का उधार मांग रखा है। पाकिस्तान के पास ऋण का ब्याज चुकाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। केवल अपनी असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए ख्वाजा आसिफ ने इस तरह का बेतुका बयान दिया है।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया अभी चल रही है और जानबूझकर भाजपा के साथ जुड़े लोग ऐसे बयान फैला रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा कोलकाता के लिए ही क्यों कहा गया? दिल्ली के लिए ऐसा क्यों नहीं कहा गया? क्योंकि वहां चुनाव नहीं हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि इस तरह की अफवाहों में न फंसे।

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ के बयान पर सीनियर एडवोकेट और पूर्व एमपी माजिद मेमन ने कहा कि ऐसे बयान देना किसी भी नेता के लिए उचित नहीं है। पाकिस्तान को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए और भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने ख्वाजा आसिफ के बयान पर सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान में भारत को चुनौती देने की हिम्मत है? ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब हमने उनके इलाकों में हमला किया था, तो उन्होंने यह नहीं भूला होगा कि हमने कैसे आतंकवादियों के परिवारों को समाप्त किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष रोकने की अपील करने लगा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी शर्तों पर रोका था। कोलकाता उनके पहुंच से बाहर है। हम जब चाहें, पाकिस्तान के किसी भी कोने को निशाना बना सकते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता टीआर श्रीनिवास ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ हमारी सेना हमेशा तैयार है। 'ऑपरेशन सिंदूर-2' करेंगे और ऐसा सबक सिखाएंगे कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा।

Point of View

जबकि पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति चिंताजनक है।
NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

सांसद जगदंबिका पाल ने ख्वाजा आसिफ के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
जगदंबिका पाल ने कहा कि ख्वाजा आसिफ का बयान पाकिस्तान की बिगड़ती स्थिति से ध्यान भटकाने के लिए है।
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था?
उन्होंने कहा था कि अगर भारत ने कोई नाटकीय साजिश की, तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा।
पाकिस्तान में वर्तमान में क्या स्थिति है?
पाकिस्तान में महंगाई बढ़ रही है, पेट्रोल-डीजल की कीमतें 560 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने क्या कहा?
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान में भारत को चुनौती देने की हिम्मत है।
क्या पाकिस्तान का बयान चुनावी राजनीति से जुड़ा है?
हाँ, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि यह बयान जानबूझकर चुनावी प्रक्रिया के दौरान दिए गए हैं।
Nation Press