26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ममता बनर्जी का केंद्र सरकार को गिराने का दावा सच है? भाजपा की स्थिति मजबूत: विधायक पवन सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ममता बनर्जी का केंद्र सरकार को गिराने का दावा सच है? भाजपा की स्थिति मजबूत: विधायक पवन सिंह

सारांश

क्या ममता बनर्जी का केंद्र सरकार को गिराने का दावा सच है? भाजपा विधायक पवन सिंह ने उनके दावों को खोखला बताते हुए केंद्र सरकार की मजबूती की बात की। जानिए इस मामले में क्या है सच्चाई।

मुख्य बातें

ममता बनर्जी के दावे को खोखला बताया गया है।
भाजपा की स्थिति मजबूत है।
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति चुनौतीपूर्ण है।
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते मजबूत रहे हैं।
बांग्लादेश को अपनी गलतफहमी पर काम करना चाहिए।

कोलकाता, २४ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा विधायक पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन दावों को खोखला बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी जीतती है, तो हम केंद्र की सरकार को गिरा देंगे।

पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी ऐसा आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से कहती आ रही हैं। वे कई बार यह उल्लेख कर चुकी हैं कि हमारी सरकार बनने के बाद हम केंद्र से भाजपा को बेदखल कर देंगे, लेकिन आज तक ऐसा कर नहीं पाईं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से पूर्व बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इसी तरह के दावे कर चुके हैं, लेकिन आज आप स्थिति देख सकते हैं। आज आप देख सकते हैं कि केंद्र में भाजपा सरकार लगातार मजबूत हो रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि इन लोगों के दावे पूरी तरह से खोखले हैं, जिनका विश्वसनीयता से कोई सरोकार नहीं है।

पवन सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार ने अपनी दमदार कार्यशैली से देश की जनता का विश्वास अर्जित किया है। यही कारण है कि आज अधिकांश राज्यों में भाजपा का कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा प्रतिदिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, इसलिए यह कहना गलत नहीं है कि भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है।

उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शेख हसीना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश वर्तमान में चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, लेकिन जब शेख हसीना प्रधानमंत्री थीं, तब वहां हालात बेहतर थे। उनके शासनकाल में बांग्लादेश प्रतिदिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। आज बांग्लादेश विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है और इसका जिम्मेदार वहां की मौजूदा सरकार है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के युवाओं के मन में भारत के प्रति नफरत का बीज बोया जा रहा है। इस वजह से वहां के युवा भारत को नफरत भरी निगाहों से देखते हैं, जबकि इतिहास गवाह है कि भारत हमेशा बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा है। भारत ने हमेशा बांग्लादेश के हितों को प्राथमिकता दी है। दुख की बात है कि बांग्लादेश के युवाओं को इस बारे में जानकारी नहीं है।

भाजपा विधायक ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि वह किसी भी सूरत में भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। अगर बांग्लादेश को ऐसा लगता है कि वह भारत से लड़ पाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है। अगर गलती से भी बांग्लादेश ने भारत के विरोध में कोई कदम उठाया, तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

ममता बनर्जी के दावे को गंभीरता से लेना आवश्यक है। भाजपा का लगातार बढ़ता समर्थन दर्शाता है कि केंद्र सरकार की नीतियाँ और कार्यशैली जनता में विश्वास पैदा कर रही हैं। ऐसे में विपक्ष की चुनौतियों का सामना करना अनिवार्य है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ममता बनर्जी का दावा सच है?
भाजपा विधायक पवन सिंह ने इसे खोखला बताया है।
भाजपा की स्थिति कैसी है?
भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।
बांग्लादेश की स्थिति क्या है?
बांग्लादेश विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है।
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते कैसे हैं?
भारत हमेशा बांग्लादेश के हितों को प्राथमिकता देता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले