10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई?

सारांश

दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह घटना अफरा-तफरी का कारण बनी और अदालत परिसर को तुरंत खाली कराया गया। जानें इस घटना के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।

मुख्य बातें

बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
अदालत परिसर को तुरंत खाली कराया गया।
यह केवल एक फर्जी कॉल थी।
पुलिस ने कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई।
लोगों से घबराने की सलाह नहीं दी गई।

मुंबई, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके चलते सभी पीठों को सुनवाई रोककर अदालत परिसर को खाली करना पड़ा। तुरंत एक बम निरोधक दल को मौके पर बुलाया गया। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी से यह स्पष्ट होता है कि यह केवल एक फर्जी कॉल थी।

हाईकोर्ट के एक कर्मचारी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस को बताया कि पुलिसकर्मियों ने हमें बाहर निकालने का निर्देश दिया। वर्तमान में कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती है।

एक वकील ने कहा कि लगभग साढ़े 12 बजे तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन 10 मिनट बाद ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करने के आदेश आए।

एक अन्य वकील ने बताया कि जब वह कोर्ट परिसर के बार रूम में बैठे थे, तब कोर्ट पुलिस और स्टाफ ने उन्हें तुरंत परिसर खाली करने का कहा। वकील ने आगे कहा, "बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, इसके कारण जज भी अपनी सीट से उठकर चले गए थे। इस अफरातफरी में कोर्ट की कार्यवाही बाधित हुई, जिससे कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।"

फिलहाल, मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के बाहर और अंदर जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार की धमकी भरे ईमेल या कॉल आते हैं, तो उन्हें गंभीरता से लिया जाता है और प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जाती है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं। किसी प्रकार की चिंता न करें, क्योंकि मुंबई पुलिस हमेशा अलर्ट है।

इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट में उस समय अफरातफरी मच गई थी, जब ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। धमकी के बाद हाईकोर्ट के सभी जज, वकील और कर्मचारी कोर्ट को खाली करने के लिए कहा गया। तस्वीरों में देखा गया कि अचानक हुई इस खाली कराने की घटना से अफरातफरी मच गई और लोग डर के मारे अदालत परिसर से बाहर भागने लगे। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट में भी किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी कब दी गई?
बॉम्बे हाईकोर्ट को 12 सितंबर को धमकी दी गई।
क्या धमकी वास्तविक थी?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी एक फर्जी कॉल थी।
पुलिस ने इस पर क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने तुरंत कोर्ट परिसर की जांच की और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
लोगों को क्या सलाह दी गई?
लोगों से अनुरोध किया गया कि वे घबराएं नहीं और मुंबई पुलिस पर विश्वास रखें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले