28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ने वकीलों को चिंतित कर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ने वकीलों को चिंतित कर दिया?

सारांश

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। वकीलों ने इस गंभीर मामले की जांच की मांग की है। जानें इस घटना के पीछे का सच और सुरक्षित रहने के उपाय।

मुख्य बातें

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट को खाली कराया।
वकीलों ने गंभीर जांच की मांग की है।
धमकी ई-मेल के जरिए दी गई।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

पटना, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरती और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए कोर्ट की कार्यवाही भी रोकनी पड़ी।

सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। संदेश में कोर्ट को उड़ाने की बात कही गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और जांच शुरू कर दी गई।

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अंशुमान ने घटना पर नाराजगी जताते हुए समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि इस मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि इस तरह की गंदी हरकत कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में दूर-दराज से हजारों लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए कोर्ट आते हैं। ऐसे में जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो न केवल लोगों को मानसिक परेशानी होती है, बल्कि उनका आर्थिक नुकसान भी होता है।

उन्होंने बताया कि मेल के माध्यम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे सभी वकीलों और मुवक्किलों में डर का माहौल है।

एक अन्य अधिवक्ता अयान सोहेल ने कहा कि जब वे कोर्ट पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि किसी अपराधी द्वारा धमकी भरा ई-मेल कोर्ट को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जब वे कोर्ट पहुंचे, तो सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी को बाहर निकाला जा रहा था।

अधिवक्ता ने पुलिस से मांग की कि इस मामले की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह के धमकी भरे मेल आना बेहद गंभीर विषय है और यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर ऐसी मेल क्यों भेजी जा रही हैं और इसके पीछे कौन लोग हैं।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह हमारे समाज में सुरक्षा के सवाल उठाती हैं। यह आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच करे और ऐसे तत्वों को पकड़ने में सफल हो।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पटना सिविल कोर्ट में धमकी किसने दी?
धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है।
क्या कोर्ट की कार्यवाही रोकी गई थी?
हाँ, सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए कोर्ट की कार्यवाही रोकनी पड़ी।
वकीलों ने किस चीज की मांग की है?
वकीलों ने इस मामले की गंभीर जांच की मांग की है।
सुरक्षा एजेंसियों ने क्या कदम उठाए हैं?
सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर को खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
क्या इस घटना के पीछे कोई संगठित अपराध है?
इसकी पुष्टि के लिए जांच चल रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले