4 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चेन्नई में टीवीके पार्टी अध्यक्ष और अभिनेता विजय को बम धमकी का मेल मिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चेन्नई में टीवीके पार्टी अध्यक्ष और अभिनेता विजय को बम धमकी का मेल मिला?

सारांश

चेन्नई में विजय को बम धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई की और पूरे क्षेत्र की जांच की। यह धमकी केवल एक धोखा था। जानिए इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय को धमकी भरे ईमेल मिले।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई की।
जांच में कोई खतरनाक वस्तु नहीं मिली।
पुलिस की साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है।

चेन्नई, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई के नीलनकरै क्षेत्र में टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता विजय के निवास पर बम धमकी का ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। उन्हें धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही यह धमकी भरा ईमेल मिला, पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। बम निष्क्रिय विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने स्निफर डॉग्स की मदद से विजय के निवास की पूरी तरह से जांच करने में जुट गई। स्निफर डॉग्स ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने पूरे इलाके को भी घेर लिया था ताकि जांच में कोई बाधा न आए और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई कई घंटों तक चली।

अंततः, सभी जांचों के बाद किसी भी संदिग्ध या खतरनाक वस्तु का पता नहीं चला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह धमकी वाला ईमेल केवल एक धोखा (हॉक्स) था, जिसका उद्देश्य अफरातफरी फैलाना था।

हालांकि, यह धमकी ईमेल किसने और क्यों भेजा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की साइबर सेल इस मामले की छानबीन कर रही है ताकि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जा सके।

गौरतलब है कि शनिवार को तमिलनाडु के करूर में विजय की चुनावी रैली के दौरान हुई भगदड़ में ४० लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, और हमें उम्मीद है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
RashtraPress
4 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या विजय को वास्तव में बम धमकी मिली थी?
हाँ, विजय को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे, लेकिन जांच में यह केवल एक धोखा साबित हुआ।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों को बुलाया और पूरे क्षेत्र की जांच की।
क्या कोई संदिग्ध वस्तु मिली?
नहीं, सभी जांचों के बाद कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली।
इस घटना का प्रभाव क्या है?
यह घटना समाज में बढ़ती असुरक्षा की भावना को उजागर करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले