क्या बिहार में सीएम नीतीश कुमार भगवान की शरण में गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में सीएम नीतीश कुमार भगवान की शरण में गए?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद, सीएम नीतीश कुमार ने महावीर मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं, एग्जिट पोल में एनडीए के वापस आने की संभावना है। जानें इस चुनावी माहौल में क्या चल रहा है और बिहार की राजनीति में आगे क्या हो सकता है।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार ने महावीर मंदिर में पूजा की।
मतगणना 14 नवंबर को होनी है।
एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है।
कुल विधानसभा सीटें 243 हैं।
सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

पटना, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न हो चुके हैं और अब सभी की नज़र 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर है। इससे पहले कई एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल ने एनडीए सरकार के वापस आने की संभावना को उजागर किया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भगवान की शरण में जाकर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

महावीर मंदिर में पूजा के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाईकोर्ट स्थित मजार पर गए। वहाँ उन्होंने चादर चढ़ाई और बिहार की समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

यह उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

मतगणना की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस बीच, दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के बाद कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है।

राष्ट्र प्रेस-मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बनने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडी गठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 65-73 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि, जेडीयू को 67-75 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 7-9 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं।

इंडी गठबंधन के एग्जिट पोल में राजद को 53-58, कांग्रेस को 10-12, सीपीएम (एमएल) को 5-8, सीपीआई को 2-3, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 2-3 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-4 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

हालाँकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और यहाँ सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन अंतिम परिणामों की पुष्टि 14 नवंबर को होगी। यह चुनाव बिहार की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कब होगी?
मतगणना 14 नवंबर को होगी।
क्या एग्जिट पोल हमेशा सही होते हैं?
एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं होते, यह केवल एक अनुमान होते हैं।
महावीर मंदिर में नीतीश कुमार ने क्या किया?
उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
एनडीए को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?
एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है।
बिहार में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?
सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले