25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम योगी का पश्चिम बंगाल में प्रभावी भाषण, टीएमसी को दी चुनौती

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम योगी का पश्चिम बंगाल में प्रभावी भाषण, टीएमसी को दी चुनौती

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने टीएमसी, कांग्रेस और वामपंथियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनकी बातें ने लोगों को भाजपा की ओर आकर्षित किया और विकास का आश्वासन दिया।

मुख्य बातें

सीएम योगी का बंगाल में प्रभावी भाषण टीएमसी के खिलाफ गंभीर आरोप बंगाल में भाजपा के विकास कार्यों का आश्वासन मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देने की अपील बंगाल को कल्चरल कैपिटल बनाने का संकल्प

आसनसोल/बीरभूम, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में कदम रखा। उन्होंने बाराबनी, रामपुरहाट और बोलपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया और भाजपा के विकास कार्यों का उल्लेख किया।

सीएम योगी ने तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए मतदाताओं से कहा कि टीएमसी के गुंडे और माफिया जो भी कह रहे हैं, उससे डरने की आवश्यकता नहीं है। डबल इंजन की भाजपा सरकार आने दीजिए, तब ये लोग आपकी चाटुकारिता करते हुए सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि जब यहां मेरा कार्यक्रम आयोजित हुआ, तब तृणमूल के गुंडे लोगों को परेशान करने लगे और सभा को विफल करने के लिए भाजपा के झंडे भी उखाड़ने का प्रयास किया। आप सभी भाजपा के प्रत्याशियों को जिताइए और डबल इंजन सरकार को लाने में मदद करें, हम टीएमसी का सफाया कर देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान होगा। भाजपा ही सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी अब आतंकवाद, माफियाओं और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है। इन लोगों ने आम जनता, युवाओं और महिलाओं के सामने भय का माहौल बना दिया है। टीएमसी के कारण सैंड माफिया, कोल माफिया और भूमि माफिया का उदय हुआ है। केंद्र से विकास के लिए जो पैसा आता है, उसे टीएमसी के गुंडे हजम कर लेते हैं।

सीएम योगी ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि भाजपा बंगाल में दंगों, भय और अराजकता को समाप्त करेगी। उन्होंने बताया कि ९ साल पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति भी ऐसी ही थी, जहां हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे। व्यापारी और महिलाएं असुरक्षित थीं। गुंडागर्दी और अपराध चरम पर थे। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इन समस्याओं का समाधान किया। यूपी में अब कोई सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकता, मस्जिदों से माइक की आवाज नहीं आती और लव जिहाद-भूमि जिहाद की घटनाएं नहीं होतीं। ऐसी कड़ी कार्रवाई होती है कि लोग सात पीढ़ियों तक याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल में गोतस्करी और गोहत्या की घटनाएं होती हैं। भाजपा यह गारंटी देती है कि बंगाल में न तो दंगा होगा और न ही कर्फ्यू। केंद्र की भाजपा सरकार ने रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन किया और टीएमसी की पार्टनर समाजवादी पार्टी की सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं। आज बंगाल में दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों पर भी कर्फ्यू का माहौल होता है।

सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी के संरक्षण में रवींद्रनाथ ठाकुर और स्वामी विवेकानंद की धरती पर गोहत्या हो रही है। भाजपा बंगाल को फिर से दुर्गा उत्सव, मां काली और मां तारा की भूमि बनाने का संकल्प लेती है। बंगाल को फिर से कल्चरल कैपिटल बनाना है।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि मैं बंगाल के लोगों का अभिनंदन करता हूं जो टीएमसी की अराजकता का जवाब देने के लिए भाजपा के समर्थन में एकत्र हुए हैं। २०२२ में लोगों पर अत्याचार किए गए, लेकिन आज बंगाल के लोग भाजपा का समर्थन देने के लिए आगे आए हैं। भाजपा आने पर कोई उपद्रव नहीं होगा और बंगाल फिर से उत्सव की भूमि बनेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश भी है। सीएम योगी का यह कदम राज्य में भाजपा की स्थिति को मजबूत कर सकता है, खासकर जब मतदाता भाजपा के विकास कार्यों की तुलना टीएमसी की अराजकता से कर रहे हैं।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम योगी ने टीएमसी पर क्या आरोप लगाए?
सीएम योगी ने टीएमसी को आतंकवाद, माफियाओं और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया और कहा कि पार्टी ने राज्य में भय का माहौल बना दिया है।
मुख्यमंत्री का बंगाल में भाषण क्यों महत्वपूर्ण है?
यह भाषण भाजपा की चुनावी रणनीति को दर्शाता है और मतदाताओं को भाजपा के विकास कार्यों की ओर आकर्षित करने का प्रयास है।
क्या सीएम योगी ने किसी विकास कार्य का जिक्र किया?
हाँ, उन्होंने भाजपा सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि बंगाल में भी ऐसा ही विकास होगा।
बंगाल की जनता को क्या आश्वासन दिया गया?
सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार आने पर बंगाल में दंगों और अराजकता का अंत होगा।
इस भाषण का राजनीतिक प्रभाव क्या हो सकता है?
यह भाषण भाजपा की स्थिति को मजबूत कर सकता है और मतदाताओं में टीएमसी के खिलाफ असंतोष को बढ़ा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले