भय और भ्रष्टाचार के समय भाजपा पर भरोसा करते हैं लोग: पीएम मोदी
सारांश
मुख्य बातें
पुरुलिया, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में विजय संकल्प सभा में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मैं आमतौर पर चुनाव परिणामों पर टिप्पणी नहीं करता, लेकिन इस बार सभी का कहना है कि भाजपा सरकार निश्चित है। यह सब सुनकर मैं कहता हूं कि इस बार भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में वामपंथी दलों का शासन कई वर्षों तक रहा। वहां के निवासियों ने भाजपा पर विश्वास प्रकट किया। असम में कांग्रेस का शासन रहा, फिर भी लोगों ने भाजपा को चुना। इसका मतलब यह है कि जब भी भय और भ्रष्टाचार अपने चरम पर होते हैं, लोग भाजपा पर विश्वास करते हैं। हम बंगाल में भी यही स्थिति देख रहे हैं। बंगाल के लोग अपने निर्णय पर अडिग हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि भय को छोड़ें, विश्वास को अपनाएं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में आदिवासी इलाके पीछे रह गए हैं। सड़कें, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल सब कुछ गंभीर स्थिति में हैं। आदिवासियों की जमीनों पर टीएमसी का सिंडिकेट कब्जा कर लिया है। टीएमसी ने बंगाल के किसानों को धोखा दिया है। आलू किसानों की स्थिति हम सब ने देखी है। मंडियों और कोल्ड स्टोरेज पर टीएमसी का कब्जा है। भाजपा इस सिंडिकेट को जड़ से समाप्त कर देगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को डबल इंजन सरकार का डबल लाभ मिलेगा, यह मोदी की गारंटी है। बंगाल भाजपा ने धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए करने की घोषणा की है। साथ ही, भाजपा सरकार बनने पर पीएम किसान के तहत मिलने वाले 6,000 की जगह 9,000 रुपए दिए जाएंगे। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के लिए केंद्र सरकार की हर योजना तेजी से लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब ओडिशा में पहली बार हमारी सरकार बनी, तो हमारे पहले मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से थे। असम में भी ऐसा ही हुआ। भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाने का अवसर दिया। भाजपा आदिवासी समुदायों के लिए कार्य कर रही है। लेकिन टीएमसी के महाजंगलराज में आदिवासी क्षेत्र पीछे रह गए हैं। टीएमसी ने किसानों को धोखा दिया है।
टीएमसी सिंडिकेट का बाजारों और कोल्ड स्टोरेज पर नियंत्रण है। भाजपा इस नियंत्रण को समाप्त करेगी और बाजारों को खाली कराएगी। टीएमसी के मंत्रियों ने शिक्षकों की भर्ती में धांधली की है, जिससे हजारों युवा प्रभावित हुए हैं। टीएमसी के महाजंगलराज में बिना कटमनी कोई कार्य नहीं होता। और जब कटमनी लगेगी तो उद्योग कैसे स्थापित होंगे? इसलिए यहां उद्योग भी प्रभावित हैं। फैक्ट्रियां भय से नहीं आती, बल्कि विश्वास से आती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश चाहता था कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून लागू हो। इस पर संसद में बहस हुई लेकिन टीएमसी नहीं चाहती कि अगली बार विधानसभा में ज्यादा महिला विधायक चुनी जाएं। इसलिए टीएमसी ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया है। मतदान के समय आपको टीएमसी को इस अपराध की सजा देनी होगी।
उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर मुझे विश्वास है कि 4 मई