28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव: पीएम मोदी की टीएमसी पर तीखी टिप्पणी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव: पीएम मोदी की टीएमसी पर तीखी टिप्पणी

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में टीएमसी के खतरनाक एजेंडे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव समृद्ध विरासत और पहचान को बचाने के लिए है। क्या टीएमसी अपनी सत्ता को बचा पाएगी?

मुख्य बातें

बंगाल का चुनाव समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है।
टीएमसी का एजेंडा खतरनाक है।
बिजली की अवस्था बहुत खराब है।
महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया गया है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है।

झारग्राम, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 'विजय संकल्प सभा' में संबोधन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव, इस भूमि की समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखने के लिए है, बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल के लिए अपनी पहचान खोने का खतरा बहुत बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, उसका एजेंडा अत्यंत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए सरकार बनाना चाहती है, जो सिर्फ घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करे। उस घुसपैठिया सरकार के लिए अगर कोई दुश्मन होगा, तो यहां बैठे भाई-बहन ही घुसपैठियों के दुश्मन होंगे। इसीलिए बंगाल का हर वर्ग, हर क्षेत्र इस बार एकजुट होकर संकल्प ले चुका है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए आवश्यक है। टीएमसी का एजेंडा बेहद खतरनाक है। टीएमसी का उद्देश्य ऐसी सरकार बनाना है, जो मूल निवासियों के धर्म, भाषा और संस्कृति की रक्षा करने के बजाय घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों को प्राथमिकता दे।

मोदी ने कहा कि आपने टीएमसी को 15 साल दिए। यह समय कम नहीं है। 15 वर्षों में टीएमसी ने आपको क्या दिया? आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई और न ही सिंचाई... यहां सब कुछ बेहाल है। घर बनाने के लिए टीएमसी के गठबंधन पर निर्भर रहना पड़ता है। टीएमसी के सांसद और विधायक आपकी समस्याओं से बेपरवाह हैं। वे तो बस अपनी तिजोरियों को भरने में लगे हैं। बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोग बताते हैं कि यहां अगर एक बार बिजली चली जाए तो बहुत दिनों बाद आती है। कई बार तो बिजली आती ही नहीं। बिजली नहीं आती, लेकिन बिजली का भारी बिल जरूर आता है। आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले और गाड़ियाँ चमक रही हैं। इसी कारण मोदी ने संकल्प लिया है कि यहां के कोयले को लूटने वालों को, आपको अंधेरे में रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इन लुटेरों का हिसाब लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपने मुझे पीएम बनाया है, अब यहां भी भाजपा का सीएम बनाइए। मैं आपको यह गारंटी देता हूं कि यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और बिजली के बिल से भी मुक्ति मिलेगी। एक तरफ टीएमसी बिजली से मुनाफा कमा रही है, वहीं दूसरी तरफ मोदी आपके बिजली बिल को शून्य करने में लगे हैं। यह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना है।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने प्रयास किया कि 2029 से महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलना शुरू हो जाए, लेकिन महिला विरोधी टीएमसी ने संसद में इसका विरोध किया। टीएमसी ने छल और प्रपंच का सहारा लिया ताकि बंगाल की 33 प्रतिशत महिलाएं एमएलए और एमपी न बन सकें। अब बंगाल की महिलाओं को टीएमसी के इस पाप की सजा देनी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने बंगाल में क्या कहा?
उन्होंने टीएमसी के एजेंडे को खतरनाक बताते हुए कहा कि यह चुनाव बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है।
टीएमसी का एजेंडा क्या है?
टीएमसी घुसपैठियों के लिए सरकार बनाना चाहती है, जो मूल निवासियों के धर्म और संस्कृति की रक्षा नहीं करती।
बंगाल में बिजली की स्थिति क्या है?
मोदी ने कहा कि यहाँ बिजली की समस्या है, लेकिन बिजली का भारी बिल आता है।
महिलाओं के आरक्षण पर टीएमसी का क्या रुख है?
टीएमसी ने संसद में महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किस योजना की घोषणा की?
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 1 साल पहले