पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी ने चुनावी रैली के बीच झाड़ग्राम में लिया झालमुड़ी का स्वाद
सारांश
मुख्य बातें
झाड़ग्राम, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम की एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का अनुभव लिया और वहां उपस्थित लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने इस स्वादिष्ट स्नैक का आनंद लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि रविवार के व्यस्त कार्यक्रम में उन्होंने झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का मजा लिया। तस्वीरों में वह झालमुड़ी
इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से रैली स्थल तक इतनी भारी भीड़ थी कि उन्हें गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा।
उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और बंगाल की पहचान को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। आज बंगाल की पहचान को खोने का खतरा मंडरा रहा है।
पीएम मोदी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां टीएमसी जिस दिशा में बढ़ रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए एक ऐसी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है जो केवल घुसपैठियों के मजहब, भाषा और संस्कृति की रक्षा करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को घर बनाना हो, तो उसे टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है। टीएमसी के सांसदों और विधायकों को जनता की समस्याओं की परवाह नहीं है। वे अपनी तिजोरियों को भरने में लगे हुए हैं। बंगाल में आदिवासियों की हजारों एकड़ भूमि पर टीएमसी के गुंडों ने कब्जा कर रखा है।