24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सोशल मीडिया पर <b>झालमुड़ी</b> का बुखार, पीएम मोदी के वीडियो ने मचाई धूम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सोशल मीडिया पर <b>झालमुड़ी</b> का बुखार, पीएम मोदी के वीडियो ने मचाई धूम

सारांश

कोलकाता में पीएम मोदी का झालमुड़ी का आनंद लेना लोगों के दिलों में छा गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे झालमुड़ी की लोकप्रियता में अचानक वृद्धि हुई है।

मुख्य बातें

झालमुड़ी का स्वाद पीएम मोदी ने लिया और वीडियो वायरल हुआ।
सोशल मीडिया पर वीडियो ने 100 मिलियन व्यूज पार किए।
स्थानीय स्ट्रीट फूड में अचानक रुचि बढ़ी।
विक्राम शॉ की मुलाकात प्रधानमंत्री से खास रही।

कोलकाता, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा अंदाज चर्चा का केंद्र बन गया है। झारग्राम यात्रा के दौरान, उन्होंने स्थानीय प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का आनंद लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

प्रधानमंत्री का यह स्वाभाविक और स्थानीय संस्कृति से जुड़ा क्षण लोगों को इतना भाया कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने केवल 24 घंटों में 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, फेसबुक पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 90 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के इस “ग्राउंड कनेक्ट” की चर्चा कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद झालमुड़ी के प्रति लोगों में रुचि भी अचानक बढ़ गई है।

गूगल सर्च ट्रेंड्स के अनुसार, ‘झालमुड़ी’ शब्द के लिए खोज ट्रैफिक पिछले 22 वर्षों में उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है, जो दर्शाता है कि एक साधारण लोकल फूड आइटम ने वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

इस बीच, जिस विक्रेता विक्रम शॉ ने प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी परोसी, वह इस मुलाकात से भावुक और चकित दोनों दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि देश का प्रधानमंत्री उनकी छोटी सी दुकान पर आएंगे।

शॉ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दुकान पर पहुँचते ही सबसे पहले उनका नाम और हालचाल पूछा, फिर उनसे झालमुड़ी बनाने को कहा। जब उन्होंने पैसे लेने से मना किया, तो प्रधानमंत्री के जोर देने पर ही उन्होंने भुगतान स्वीकार किया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस रहा गया कि वह प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ नहीं ले पाए।

प्रधानमंत्री इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करते, बच्चों और महिलाओं के साथ झालमुड़ी साझा करते और मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे यह पल और भी खास बन गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसे एक सामाजिक कड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने झालमुड़ी कब खाई?
पीएम मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद झारग्राम दौरे के दौरान लिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर कितने व्यूज प्राप्त कर चुका है?
इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन और फेसबुक पर 90 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।
झालमुड़ी की लोकप्रियता क्यों बढ़ी है?
प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो के वायरल होने के बाद झालमुड़ी के प्रति लोगों की रुचि अचानक बढ़ गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले