17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में साझा किया वीडियो, बोले- 'बंगाल का मिजाज जानने आइए'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में साझा किया वीडियो, बोले- 'बंगाल का मिजाज जानने आइए'

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलीगुड़ी में एक वीडियो साझा करते हुए पश्चिम बंगाल के मिजाज को जानने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के प्रति लोगों के समर्थन को भी उजागर किया।

मुख्य बातें

सिलीगुड़ी की रैली में भारी भीड़ ने भाजपा के प्रति समर्थन को दर्शाया।
मोदी ने टीएमसी सरकार की आलोचना की और भाजपा सरकार की संभावनाओं को उजागर किया।
सिलीगुड़ी को नॉर्थ बंगाल का गेटवे बताया।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिलीगुड़ी की महत्ता पर जोर दिया।

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज जानने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए।

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें वे हेलीपैड के समीप खड़े होकर अपने समर्थकों की भीड़ का वीडियो बना रहे थे। तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए वहां उपस्थित थे। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए, यहां सिलीगुड़ी आइए। लोगों के दिलों-दिमाग में केवल एक ही पार्टी है- भाजपा।"

इससे पहले, उन्होंने सिलीगुड़ी की जनता से कहा, "आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा और प्रेरणा है। जब 140 करोड़ देशवासी, बंगाल का हर नागरिक मुझे इतना प्यार दे रहा है, तो मैं भी आपसे वादा करता हूं कि मैं अपने आप को हर पल आपके लिए खपा दूंगा।"

सिलीगुड़ी की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आज का ये दृश्य टीएमसी की नींद उड़ाने वाला है। सिलीगुड़ी की ये रैली टीएमसी के महाजंगलराज की दीवार को गिराने वाली है। बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से हर पल और पाई-पाई का हिसाब मांग रही है।"

ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "टीएमसी वालों, कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और 15 साल का हिसाब देना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "टीएमसी सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है। इस दौरान आपने बर्बादी ही देखी है। मैं यहां कई युवा साथियों को देख रहा हूं। इनमें से अधिकांश 15 साल पहले शायद पहली कक्षा में पढ़ते होंगे और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं। लेकिन टीएमसी ने काम नहीं किया, केवल काले कारनामे ही किए हैं।"

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, "सिलीगुड़ी नॉर्थ बंगाल का गेटवे है। लेकिन टीएमसी ने जानबूझकर नॉर्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को पीछे रखा। आपको हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली। केंद्र सरकार ने जो पैसे भेजे, वो भी सिंडिकेट वालों ने हजम कर लिए। हमारा सिलीगुड़ी भारत की सुरक्षा का एक प्रमुख द्वार है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर केवल शब्द नहीं है, यह मां भारती की भुजा है। लेकिन, जनता को यह याद रखना होगा कि टीएमसी ने तुष्टिकरण और वोटबैंक को खुश करने के लिए क्या किया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए सिलीगुड़ी आइए और भाजपा के प्रति लोगों के समर्थन को उजागर किया।
टीएमसी पर मोदी ने क्या हमला किया?
मोदी ने टीएमसी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 15 साल में सिर्फ बर्बादी की है और अब भाजपा सरकार बनने जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले