MP की मोहन कैबिनेट में झालमुड़ी से मनाई BJP की जीत, CM यादव ने मोदी-शाह को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 5 मई को भोपाल में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का जश्न बंगाल के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी खाकर मनाया गया। बैठक में सभी कैबिनेट सदस्यों ने झालमुड़ी का आनंद लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
कैबिनेट बैठक में क्या हुआ
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य स्थानों पर BJP को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी। बैठक में झालमुड़ी परोसकर जीत का प्रतीकात्मक उत्सव मनाया गया, जो इस चुनाव का एक अनूठा राजनीतिक प्रतीक बन चुकी है।
झालमुड़ी कैसे बनी सियासी चर्चा का केंद्र
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक स्थानीय दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। उसके बाद से यह बंगाली स्नैक सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। चुनावी नतीजे BJP के पक्ष में आने के बाद पूरे देश में जगह-जगह झालमुड़ी बाँटकर जश्न मनाया गया।
मंत्री काश्यप ने बताई झालमुड़ी की खासियत
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री चेतन काश्यप ने कहा कि झालमुड़ी की हर तरफ चर्चा है और इसके साथ लोगों को इस व्यंजन के बारे में भी पता चल रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के व्यंजनों से तुलना करते हुए कहा,