31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को दीपावली से पहले सीएम योगी का बड़ा उपहार मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को दीपावली से पहले सीएम योगी का बड़ा उपहार मिलेगा?

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लगभग 15 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा, जो उन्हें उत्सव के दौरान आर्थिक राहत प्रदान करेगा।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण निर्णय बोनस से 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ बोनस राशि 6,908 रुपए प्रति कर्मचारी समयबद्ध भुगतान की सुनिश्चितता आर्थिक राहत के साथ-साथ उत्सव का आनंद

लखनऊ, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ रुपए आएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं, जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600- 1,51,100 रुपए) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन ₹4,800 तक)। इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर को बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बोनस का भुगतान कब किया जाएगा?
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें।
कौन से कर्मचारी इस बोनस के लिए पात्र हैं?
राज्य के पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक, जिनका वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक है, इस बोनस के लिए पात्र हैं।
बोनस की राशि कितनी होगी?
प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का बोनस मिलेगा।
इस निर्णय से कितने कर्मचारी लाभान्वित होंगे?
लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।
यह निर्णय कब लिया गया?
यह निर्णय 14 अक्टूबर को लिया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले