कांग्रेस के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहीं से शुरू होता है हमारा विकास: पीएम मोदी

Click to start listening
कांग्रेस के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहीं से शुरू होता है हमारा विकास: पीएम मोदी

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार वार करते हुए कहा कि कांग्रेस का ध्यान जहां समाप्त होता है, वहीं से भाजपा का विकास कार्य शुरू होता है। उन्होंने उत्तर-पूर्व के विकास में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए।

Key Takeaways

  • कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाना
  • उत्तर-पूर्व के विकास की महत्वपूर्ण योजनाएं
  • शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन
  • किसानों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार के प्रयास
  • बराक वैली के विकास को प्राथमिकता देना

सिलचर, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर के भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां समाप्त होता है, वहां से हमारा कार्य प्रारंभ होता है।

असम के सिलचर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज़ादी के कई दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने उत्तर-पूर्व को दिल्ली से और दिल से, दोनों से दूर रखा। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व को एक तरह से भुला दिया था। लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर-पूर्व को इस प्रकार जोड़ा है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। आज उत्तर-पूर्व भारत की एक्ट ईस्ट नीति का केंद्र बन चुका है। यह दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु बन रहा है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जैसे कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक उसी तरह बराक वैली को संकट में डालने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। जब देश आज़ाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी सीमाएं खींचने दीं, जिसने बराक घाटी का समुद्र से संपर्क काट दिया। जो बराक वैली कभी व्यापार मार्ग और औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी, उससे उसकी ताकत छीन ली गई। आजादी के बाद भी कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ।"

उन्होंने बताया, "इस क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाले शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया है। कांग्रेस तो यह गिन भी नहीं सकती कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में कितने शून्य होते हैं। जहां कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहां से हमारा कार्य प्रारंभ होता है। यह कॉरिडोर उत्तर-पूर्व के लोगों के दशकों लंबे इंतज़ार को समाप्त कर रहा है। इस कॉरिडोर के माध्यम से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा को जोड़ा जाएगा।"

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "जो विकास की दौड़ में पीछे रह गया, उसे प्राथमिकता देना भाजपा का मंत्र है। कांग्रेस की सरकारें सीमा क्षेत्र के अंतिम गांवों को महत्व नहीं देती थीं। हम सीमा के गांवों को देश के पहले गांव मानते हैं। इसलिए सीमा क्षेत्र के विकास के लिए कछार जिले से ही 'बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' का अगला चरण आरंभ किया गया था। इसे बराक वैली के कई गांवों में सुधार होना निश्चित है।"

किसानों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है। शुक्रवार को ही गुवाहाटी से मैंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त जारी की है। कांग्रेस वालों ने इतने साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर गए थे लेकिन उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया।"

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के जाल में उलझाए रखा था। कांग्रेस ने असम को 'फूट डालो और राज करो' नीति का प्रयोगशाला बना दिया था। आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है।

Point of View

जबकि कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए यह भी स्पष्ट करता है कि भाजपा का विकास दृष्टिकोण क्या है।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व के विकास को नजरअंदाज किया और वहां की समस्याओं को बढ़ावा दिया।
शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का महत्व क्या है?
यह कॉरिडोर उत्तर-पूर्व के राज्यों को आपस में जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो क्षेत्र के विकास में सहायक होगा।
Nation Press