11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी है, पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी है, पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है?

सारांश

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रति झुकाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की मजबूती की प्रशंसा करते हुए उन्होंने नक्सलवाद पर भी सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया।

मुख्य बातें

कांग्रेस में इच्छा शक्ति की कमी का आरोप देश की सुरक्षा पर गंभीरता से विचार प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नक्सलवाद पर सख्ती से निपटने का आश्वासन

रायपुर, 30 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के 26/11 पर अमेरिकी हस्तक्षेप के खुलासे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ खड़ी दिखती है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि यदि देश में आतंकी हमला होता है और सरकार दबाव में आती है, तो यह आज के समय में अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार दृढ़ता से खड़ी है। आतंकवाद को लगातार सख्त तरीके से जवाब दिया जा रहा है। यह नेतृत्व क्षमता का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो साफ दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि उनमें इच्छा शक्ति की कमी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ी नजर आती है और सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाती है। यह दर्शाता है कि उनके पास देश की सुरक्षा के प्रति कोई गंभीरता नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार जनता के हितों के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं, जो आम लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं।

नक्सलवाद पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र का राज है। निर्दोष लोगों की हत्या और उत्पीड़न किसी का भी अधिकार नहीं है। संविधान में ऐसे कृत्यों की अनुमति नहीं है। सरकार लोकतंत्र के अनुरूप कार्रवाई कर रही है और नक्सलवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश में कानून और संविधान का राज होना चाहिए। शांति सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है, और इस दायित्व का निर्वहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण से हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दल राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एकमत हों।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस पर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?
कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे पाकिस्तान के साथ खड़े दिखते हैं और उनकी इच्छा शक्ति में कमी है।
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की क्या विशेषताएँ हैं?
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कदम उठाने का दावा किया है और जनता के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले