15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में प्रतिबंधित बाल यौन शोषण सामग्री डाउनलोड करने के आरोपी की गिरफ्तारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में प्रतिबंधित बाल यौन शोषण सामग्री डाउनलोड करने के आरोपी की गिरफ्तारी

सारांश

दिल्ली पुलिस ने आनंद पर्वत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम के माध्यम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री डाउनलोड कर रहा था। जानें पूरी खबर।

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री डाउनलोड की थी।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
नागरिकों से इंटरनेट उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के आनंद पर्वत थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिबंधित बाल यौन शोषण सामग्री डाउनलोड करने में शामिल था।

नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) द्वारा जारी की गई साइबर टिपलाइन रिपोर्ट में इंस्टाग्राम के जरिए बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री डाउनलोड करने की सूचना दी गई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, 20 मार्च को आनंद पर्वत थाने में पॉक्सो अधिनियम की धारा 15 और आईटी अधिनियम की धारा 67(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें एटीओ/इंस्पेक्टर आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और हेड कांस्टेबल बोदूराम शामिल थे। टीम ने थाना प्रभारी की देखरेख और एसीपी पटेल नगर के मार्गदर्शन में तकनीकी और फील्ड जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के ग्राहक आवेदन फॉर्म की जानकारी एकत्रित की और इसके साथ तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया। इन प्रयासों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से पंजाबी बस्ती, आनंद पर्वत क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी पंकज गोयल (40) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरू में बात स्वीकार नहीं की, लेकिन बाद में यह स्वीकार किया कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री डाउनलोड की थी। जांच में उसके खिलाफ पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से उस अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की बाल यौन शोषण सामग्री को देखने, डाउनलोड करने या साझा करने से बचें, क्योंकि यह कानूनन दंडनीय अपराध है। यदि कहीं भी इस तरह का कुछ होता है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, क्योंकि पुलिस जनता की सहायता के लिए है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। दिल्ली पुलिस की तत्परता और कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसे मामलों में सख्त कानून लागू हों और समाज को जागरूक किया जाए।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह मामला गंभीर है?
हाँ, यह मामला बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा है और इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
क्या लोग इस प्रकार की सामग्री को डाउनलोड कर सकते हैं?
नहीं, यह कानूनी रूप से दंडनीय है और ऐसा करना अपराध है।
मैं क्या कर सकता हूँ यदि मुझे ऐसी सामग्री मिले?
आपको तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।
क्या पुलिस ने लोगों से कोई अपील की है?
हाँ, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इंटरनेट का सावधानी से उपयोग करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले