18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली के आदर्श नगर में डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग से तीन लोगों की मौत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली के आदर्श नगर में डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग से तीन लोगों की मौत हुई?

सारांश

दिल्ली के आदर्श नगर में डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर में लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना ने सभी को हिला दिया है। जानें इस दर्दनाक हादसे के पीछे की वजह क्या हो सकती है।

मुख्य बातें

दिल्ली में आग लगने का एक गंभीर मामला।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत।
फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।
आग के कारणों की जांच जारी।

नई दिल्ली, 6 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर में सोमवार की रात एक गंभीर घटना हुई। सेकंड फ्लोर पर अचानक लगी आग के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में मेट्रो के एक असिस्टेंट इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनकी दस वर्षीय बेटी शामिल हैं। घटना के समय पूरा परिवार फ्लैट के भीतर सो रहा था।

सूत्रों के अनुसार, आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को रात लगभग 2:39 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नजदीकी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए भेजी गईं। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद फ्लैट के अंदर सर्च ऑपरेशन किया गया, तो वहां से तीन लोगों के शव बरामद हुए। इस दौरान आग बुझाने वाले एक फायरकर्मी को भी चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, "हमें रात 2:39 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद जब अंदर की जांच की गई, तो तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई।"

वहीं, पुलिस को इस घटना की जानकारी रात लगभग 3 बजे मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पहले फ्लैट के अंदर धुआं भरा और उसके बाद तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे आग और बढ़ गई। हालांकि, ब्लास्ट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट, गैस लीक या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगी, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। आग लगने की घटना ने एक पूरी परिवार को प्रभावित किया है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों। इसके लिए सही जांच और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आग लगने की वजह क्या थी?
अभी तक आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं है। संभावित कारणों में शॉर्ट सर्किट और गैस लीक शामिल हैं।
क्या मृतकों की पहचान हुई है?
मृतकों में एक मेट्रो असिस्टेंट इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं।
दमकल विभाग ने कब तक आग बुझाई?
दमकल विभाग को आग लगने की सूचना रात 2:39 बजे मिली और टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले