1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा किया

सारांश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के न्यूरेमबर्ग स्थित रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा करना था।

मुख्य बातें

उप मुख्यमंत्री का जर्मनी दौरा औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री में तकनीकी प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया गया।
गुणवत्ता मानकों में वैश्विक सर्वोत्तम तरीकों की जानकारी प्राप्त की गई।
जर्मनी से तकनीकी सहयोग नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।
न्यूरेमबर्ग किले का दौरा सांस्कृतिक सराहना को दर्शाता है।

न्यूरेमबर्ग (जर्मनी) २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को मजबूती प्रदान कर रहा है। इसी दिशा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जर्मनी के न्यूरेमबर्ग में स्थित रेलवन जीएमबीएच के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का दौरा किया।

उप मुख्यमंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा और अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने संयंत्र में रेल ट्रैक और कंक्रीट स्लीपरों के निर्माण की उन्नत तकनीकी प्रक्रियाओं का गहन निरीक्षण किया।

विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री और आईटी मंत्री ने रेल अवसंरचना और गुणवत्ता मानकों में वैश्विक सर्वोत्तम तरीकों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के अधिकारियों के साथ संभावित तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर चर्चा की। इस चर्चा में रेलवे ट्रैक निर्माण की नवीनतम सामग्रियों, उत्पादन दक्षता, और रेल अवसंरचना को अधिक टिकाऊ बनाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जर्मनी जैसे देशों से तकनीकी सहयोग हमारे औद्योगिक विकास के नए अध्याय को लिखेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के निशांत मित्तल और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर तकनीकी जानकारी हासिल की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल जर्मनी के प्रसिद्ध न्यूरेमबर्ग किले का दौरा भी किया।

प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक किला परिसर का अवलोकन किया, इसकी मध्ययुगीन वास्तुकला को सराहा, और इसके संरक्षण एवं आगंतुक प्रबंधन प्रणालियों का निरीक्षण किया। यह दौरा वैश्विक संपर्क, सांस्कृतिक सराहना, और ज्ञान के आदान-प्रदान में उत्तर प्रदेश की निरंतर भागीदारी को उजागर करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

राज्य नई संभावनाओं की खोज कर रहा है। यह न केवल निवेश के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि राज्य की वैश्विक पहचान को भी बढ़ावा देगा।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किस फैक्ट्री का दौरा किया?
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के न्यूरेमबर्ग में स्थित रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा किया।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा करना था।
कौन-कौन से मंत्री इस दौरे में शामिल थे?
उप मुख्यमंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने किस किले का दौरा किया?
प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के प्रसिद्ध न्यूरेमबर्ग किले का दौरा किया।
इस दौरे से उत्तर प्रदेश को क्या लाभ होगा?
इस दौरे से उत्तर प्रदेश को तकनीकी सहयोग और औद्योगिक निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले