11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देश की परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां हमारी अमूल्य धरोहर हैं? : सीएम रेखा गुप्‍ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देश की परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां हमारी अमूल्य धरोहर हैं? : सीएम रेखा गुप्‍ता

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोग्य पीठ के 14वें वेलनेस न्यूरोथेरेपी दिवस में भाग लिया। उन्होंने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां भारत की अमूल्य धरोहर हैं और इनका महत्व आज के समय में और भी बढ़ गया है। उन्होंने दिल्ली सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

मुख्य बातें

परंपरागत चिकित्सा भारत की अमूल्य धरोहर है।
न्यूरोथेरेपी कई बीमारियों में सहायक है।
दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास कर रही है।
आरोग्य पीठ कल्याणकारी संस्थाओं का समर्थन करता है।
सस्ती और उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार है।

नई दिल्‍ली, 23 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आरोग्‍य पीठ के 14वें वेलनेस न्‍यूरोथेरेपी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्‍होंने कहा कि अर्धनारीश्वर चिकित्सा-न्यूरोथेरेपी जैसी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां भारत की प्राचीन धरोहर का हिस्सा हैं। इनका महत्व आज और भी बढ़ गया है, क्‍योंकि ये उन बीमारियों का उपचार करती हैं, जहाँ आधुनिक चिकित्सा कई बार असफल हो जाती है।

सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि न्यूरोथेरेपी के लिए दिल्ली में बेहतर सुविधाएं तैयार की जाएं, नए केंद्र खोले जाएं और अधिक से अधिक लोग इस चिकित्सा का लाभ उठा सकें। सरकार इस पर आपके सुझावों के आधार पर ठोस कदम उठाएगी।

उन्‍होंने कहा कि आरोग्य पीठ द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली सरकार इस दिशा में ऐसी कल्याणकारी संस्थाओं का हरसंभव सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. रामगोपाल दीक्षित की पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी डॉ. अशोक वाजपेयी, डॉ. कुसुम दीक्षित और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह वैकल्पिक चिकित्सा केवल उपचार नहीं, बल्कि जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग भी दिखाती है।

इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्‍ता ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह आरोग्य पीठ द्वारा आयोजित 14वें वेलनेस न्यूरोथेरेपी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं। भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार नए केंद्र स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना के तहत लाखों जरूरतमंदों और वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवच प्राप्त हुआ है। वहीं, आरोग्य मंदिर जनता को घर-घर के पास निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूरोथेरेपी का क्या महत्व है?
न्यूरोथेरेपी कई बीमारियों के उपचार में सहायक होती है, जहां आधुनिक चिकित्सा असफल हो जाती है।
दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं क्या हैं?
दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना के तहत लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले