2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फरवरी में इक्विटी इनफ्लो बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फरवरी में इक्विटी इनफ्लो बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

सारांश

फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो में बढ़ोतरी हुई है। जानिए इस महीने के आंकड़े और म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

फरवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो 25,977.91 करोड़ रुपए रहा।
म्यूचुअल फंड्स का एयूएम 82,02,956.35 करोड़ रुपए के पार गया।
फ्लेक्सी कैप फंड में 6,924.65 करोड़ रुपए का इनफ्लो दर्ज किया गया।
हाइब्रिड स्कीम में 11,983.37 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया।
फरवरी में 21 नए फंड्स लॉन्च हुए हैं।

मुंबई, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में 25,977.91 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है, जो कि जनवरी में 24,028.59 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के डेटा में मंगलवार को साझा की गई।

एम्फी के अनुसार, फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 35,39,475.91 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि जनवरी में यह 34,86,777.63 करोड़ रुपए था।

फरवरी में मल्टीकैप फंड में 1,933.53 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो देखा गया है। लार्ज कैप फंड में 2,111.68 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया है।

इसके अलावा, लार्ज एंड मिड कैप फंड के लिए 3,137.73 करोड़ रुपए, मिड कैप फंड के लिए 4,002.99 करोड़ रुपए, स्मॉलकैप फंड के लिए 3,881.06 करोड़ रुपए और सेक्टोरल/थीमैटिक फंड के लिए 2,987.29 करोड़ रुपए का आंकड़ा रहा है।

फरवरी में सबसे अधिक इक्विटी इनफ्लो फ्लेक्सी कैप फंड में 6,924.65 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

फरवरी में हाइब्रिड स्कीम में कुल 11,983.37 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया है, जो कि जनवरी में 17,356.02 करोड़ रुपए था।

फरवरी में डेट स्कीम को कुल 94,530 करोड़ रुपए का इनफ्लो मिला है, जो कि जनवरी के 1,56,458.63 करोड़ रुपए से कम है। फरवरी में नेट इनफ्लो गोल्ड ईटीएफ में 5,254.95 करोड़ रुपए, इंडेक्स फंड्स में 3,233.44 करोड़ रुपए और अन्य ईटीएफ में 4,487.15 करोड़ रुपए रहा।

फरवरी के अंत में कुल एयूएम 82,02,956.35 करोड़ रुपए रहा है। पूरी फरवरी में औसत एयूएम 83,42,616.57 करोड़ रुपए रहा है। जनवरी के अंत में एयूएम 81,01,305.58 करोड़ रुपए था और पूरी जनवरी में औसत एयूएम 82,01,174.62 करोड़ रुपए रहा था।

फरवरी में 21 नए फंड्स लॉन्च हुए हैं, जिसमें 8 इक्विटी, 1-1 डेट और हाइब्रिड स्कीम, 4 इंडेक्स फंड्स और 7 ईटीएफ स्कीम शामिल हैं। वहीं, जनवरी में 12 नए फंड्स लॉन्च हुए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है। म्यूचुअल फंड्स के एयूएम में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो वित्तीय स्थिरता की ओर इशारा करता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो कितना रहा?
फरवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो 25,977.91 करोड़ रुपए रहा।
फरवरी में एयूएम का क्या आंकड़ा रहा?
फरवरी के अंत में एयूएम 82,02,956.35 करोड़ रुपए रहा।
फ्लेक्सी कैप फंड में कितना इनफ्लो हुआ?
फ्लेक्सी कैप फंड में 6,924.65 करोड़ रुपए का इनफ्लो हुआ।
कितने नए फंड्स लॉन्च हुए?
21 नए फंड्स फरवरी में लॉन्च हुए हैं।
डेट स्कीम का इनफ्लो कितना रहा?
डेट स्कीम का इनफ्लो फरवरी में 94,530 करोड़ रुपए रहा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले