26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और सीएम सचिवालय को मिला धमकी भरा ईमेल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और सीएम सचिवालय को मिला धमकी भरा ईमेल?

सारांश

दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और मुख्यमंत्री सचिवालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्पर हैं। क्या यह धमकी वास्तविक है? जानिए पूरी जानकारी!

मुख्य बातें

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
धमकी भरा ईमेल फर्जी बताया जा रहा है।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई हो रही है।
पुलिस ने जागरूकता फैलाने की अपील की है।
पिछले कुछ समय में कई संस्थानों को धमकियां मिली हैं।

नई दिल्ली, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) और मुख्यमंत्री सचिवालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि दोपहर 2:45 बजे एमएएमसी में और 3:30 बजे सीएम सचिवालय में बम विस्फोट किया जाएगा।

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों जगहों पर गहन जांच और स्कैनिंग शुरू कर दी। सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मेल पिछली बार मिले कुछ फर्जी मेल्स से मेल खाता पाया गया है और आशंका है कि यह मेल किसी अन्य राज्य के लिए भेजा गया हो। फिर भी इसे पूरी गंभीरता से लिया गया है और सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपी) का पालन किया जा रहा है।

कार्रवाई के तहत एडिशनल डीसीपी-1 (सेंट्रल), एसीपी कमला मार्केट और एसएचओ आईपी एस्टेट सीएम सचिवालय में मौजूद हैं और गहन जांच की जा रही है। एटीओ आईपी एस्टेट एमएएमसी में सुरक्षा जांच की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, एसएचओ साइबर सेल (सेंट्रल) धमकी भरे ईमेल की जांच कर रहे हैं।

इसके अलावा डीडीएमए, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल सेल जैसी अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और वे पूरे अभियान में सहयोग कर रही हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई प्रतिष्ठित संस्थान, दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों को बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं।

इसके पहले, चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। जांच के बाद पता चला था कि यह धमकी झूठी थी। शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह धमकी सही है?
प्रारंभिक जांच के अनुसार यह मेल पहले मिले फर्जी मेल्स से मेल खाता है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और गहन जांच की जा रही है।
क्या लोगों को घबराने की जरूरत है?
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है।
पिछले कुछ समय में क्या हुआ है?
दिल्ली में कई संस्थानों को झूठी धमकियां मिली हैं।
ईमेल भेजने वाले की पहचान क्या है?
शुरुआती जांच में पता चला है कि भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले